एक्सप्लोरर

SpiceJet: कर्मचारियों का पीएफ तक नहीं दे पा रही स्पाइस जेट, आर्थिक संकट में फंसी एयरलाइन

SpiceJet Financial Crisis: ईपीएफओ के अनुसार, स्पाइस जेट ने आखिरी बार जनवरी, 2022 में अपने 11,581 कर्मचारियों का पीएफ भरा था. इसके अलावा एयरलाइन पर आरोप है कि वह सैलरी भी समय से नहीं दे पा रही है.

SpiceJet Financial Crisis: भारतीय विमानन सेक्टर की अग्रणी कंपनी स्पाइस जेट (SpiceJet) का आर्थिक संकट और ज्यादा गहरा चुका है. कंपनी अपने कर्मचारियों का प्रोविडेंट फंड भी भर नहीं पा रही है. ईपीएफओ (EPFO) के अनुसार, स्पाइस जेट ने आखिरी बार जनवरी, 2022 में अपने 11,581 कर्मचारियों का पीएफ भरा था. इसके बाद से वह लगातार ढाई साल से पीएफ भरने से चूक रही है. इस मामले को लेकर ईपीएफओ की ओर से एयरलाइन को नोटिस जारी किए गए हैं. हालांकि, स्पाइस जेट ने अभी तक इन नोटिस का जवाब नहीं दिया है. 

इस साल स्पाइस जेट के शेयर लगभग 7.6 फीसदी नीचे आए 

सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट के अनुसार, स्पाइस जेट एयरलाइन भारी आर्थिक दबाव में है. यह कर्मचारियों का पीएफ जमा करने से लगातार चूक रही है. आर्थिक संकट का असर एयरलाइन के शेयरों पर भी दिखाई दे रहा है. इस साल स्पाइस जेट के शेयर लगभग 7.6 फीसदी नीचे आ चुके हैं. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इनमें लगभग 86 फीसदी की तेजी भी दर्ज की गई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्पाइस जेट न सिर्फ कर्मचारियों का पीएफ रोके हुए है बल्कि सैलरी भी समय से नहीं चुका पा रही है. कंपनी कैश संकट में भी फंसती जा रही है. 

स्पाइस जेट को विमानों की लीज नहीं बढ़ाना चाहती कंपनियां 

इसके अलावा स्पाइसजेट फिलहाल एयरक्राफ्ट लीज करने वाली कंपनियों के साथ मुकदमेबाजी में भी भी फंसी हुई है. इनमें से कुछ स्पाइस जेट को विमानों की लीज नहीं बढ़ाना चाहते हैं. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने 18 अप्रैल को विमान लीज करने वालों द्वारा दायर तीन दिवालिया याचिकाओं के जवाब में स्पाइस जेट एयरलाइन को नोटिस भी जारी किया था. इसमें कुल 77 करोड़ रुपये के डिफॉल्ट का हवाला दिया गया था.

केएएल एयरवेज और कलानिधि मारन ने मांगा 1,323 करोड़ रुपये का हर्जाना 

इसके साथ ही केएएल एयरवेज (KAL Airways) और कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) ने भी स्पाइस जेट और अजय सिंह (Ajay Singh) से लगभग 1,323 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है. यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. यह विवाद फरवरी, 2015 का है, जब मारन और उनके केएएल एयरवेज ने स्पाइसजेट में अपनी 58.46 फीसदी हिस्सेदारी अजय सिंह को ट्रांसफर कर दी थी. वह एयरलाइन की लगभग 1,500 करोड़ रुपये की देनदारियां लेने के लिए सहमत हुए थे. मारन और केएएल एयरवेज का आरोप है कि उन्होंने स्पाइसजेट को वारंट और तरजीही शेयर जारी करने के लिए 679 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जो कभी आवंटित नहीं किए गए थे. इसके चलते मारन ने स्पाइसजेट और सिंह के खिलाफ मध्यस्थता की कार्यवाही शुरू की है.

ये भी पढ़ें 

Gold Heist: ऐतिहासिक चोरी का गोल्ड भारत पहुंचा, 400 किलो सोने की ईंटों पर किया गया था हाथ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
सत्ता का खेल, उद्धव ठाकरे को झटका! पार्षद हुए 'नॉट रिचेबल', अब शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा
सत्ता का खेल, उद्धव ठाकरे को झटका! पार्षद हुए 'नॉट रिचेबल', अब शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़

वीडियोज

Stand Up Comedian Appurv Gupta ने बताया की कैसे खुद दुखी होकर भी वो लोगों को हंसा देते है!
BJP New President: हाथों में बाबा बैद्यनाथ धाम और Nitin Nabin का पोस्टर लिए समारोह में पहुंचे नेता |
BJP New President:Nitin Nabin के ताजपोशी के अवसर पर मनोज तिवारी ने अनोखे अंदाज में अपने भाव किए साझा
Nitin Nabin New BJP President: 'नबीन' आगाज, 'युवा कप्तान' को 'ताज'! | ABP News | Delhi
Namaste Bharat: BJP की कमान नबीन के हाथ, आस्था से की शुरुआत! | BJP New President | Nitin Nabin

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
सत्ता का खेल, उद्धव ठाकरे को झटका! पार्षद हुए 'नॉट रिचेबल', अब शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा
सत्ता का खेल, उद्धव ठाकरे को झटका! पार्षद हुए 'नॉट रिचेबल', अब शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
ABP Youth Conclave 2047: दीपिका पादुकोण के फैन हैं अभय वर्मा, करना चाहते हैं उनके साथ एक फिल्म
दीपिका पादुकोण के फैन हैं अभय वर्मा, करना चाहते हैं उनके साथ एक फिल्म
India Pakistan Height: हिंदुस्तान का हिस्सा था पाकिस्तान, फिर वहां की लड़कियों से लंबी क्यों हैं भारत की गर्ल्स?
हिंदुस्तान का हिस्सा था पाकिस्तान, फिर वहां की लड़कियों से लंबी क्यों हैं भारत की गर्ल्स?
"रियल लाइफ टपू सेना" कैंसर पीड़ित स्कूल फ्रेंड के लिए बच्चों की इस सेना मुंडवा लिया अपना सिर, वीडियो वायरल
चांदी हुई 3 लाख पार, क्या अब भी कर सकते हैं इसमें निवेश; क्या है इन्वेटर्स की राय?
चांदी हुई 3 लाख पार, क्या अब भी कर सकते हैं इसमें निवेश; क्या है इन्वेटर्स की राय?
Embed widget