एक्सप्लोरर

20 अप्रैल से जारी होंगे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, 6 किश्तों में आएंगे, जानें सारी तारीखें

सरकार ने 6 किश्तों में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करने का फैसला लिया है. 20 अप्रैल से शुरू होने के बाद 4 सितंबर के बीच निवेशक इन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं.

नई दिल्लीः सरकार ने 20 अप्रैल से सोने के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करने का फैसला लिया है. अगले 6 महीने में सरकार 6 बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को जारी करेगी और इसके लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है. तो जो लोग सोने में नया निवेश करना चाहते हैं वो अप्रैल से सितंबर के 6 महीने के दौरान सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में खरीदारी कर सकते हैं.

बैंक और बड़े डाकघर ये सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड लोगों को जारी कर सकते हैं और लोग इनसे गोल्ड बॉन्ड ले सकते हैं. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 6 किश्तों में मिल सकते हैं और आरबीआई ये किश्तें जारी करेगा. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की इन किश्तों को सीरीज 2020-21 सीरीज नाम दिया गया है.

जानें किन-किन तारीखों में जारी होंगे गोल्ड बॉन्ड

पहली सीरीज 20 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल के बीच इसका सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं. पहली किस्त 28 अप्रैल को जारी की जाएगी.

दूसरी सीरीज 11 मई से लेकर 15 मई के बीच सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है. दूसरी सीरीज की किस्त 19 मई को जारी की जाएगी.

तीसरी सीरीज तीसरी सीरीज के लिए 8 जून से लेकर 12 जून के बीच सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं. तीसरी सीरीज की किस्त 16 जून को जारी की जाएगी.

चौथी सीरीज चौथी सीरीज के तहत 6 जुलाई से लेकर 10 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है. इसकी किस्त 14 जुलाई को जारी होगी.

पांचवीं सीरीज 3 अगस्त से लेकर 7 अगस्त के बीच पांचवी सीरीज का सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है. इस सीरीज की किस्त 11 अगस्त को जारी की जाएगी.

छठी सीरीज छठी सीरीज के तहत 31 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है. इसकी किस्त 8 सितंबर को जारी की जाएगी.

क्या हैं नियम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में कम से कम एक ग्राम सोने के बॉन्ड और ज्यादा से ज्यादा 4 किलो सोने के बॉन्ड खरीदे जा सकते हैं. कोई भी व्यक्ति एक वित्त वर्ष में 500 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का मैच्योरिटी पीरीयड वैसे तो 8 साल का है लेकिन 5 साल के बाद निवेशक चाहें तो इससे बाहर निकल सकते हैं.

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेशकों को 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है और ये हर 6 महीने पर निवेशकों के बैंक खाते में डिपॉजिट किया जाता है. इसका एक और फायदा ये है कि इसमें निवेशकों को टैक्स बचत का फायदा भी मिलता है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से पिछले 3 दिन के 99.9 फीसदी प्योरिटी वाले सोने की दी गई कीमतों के आधार पर इस बांड की कीमत रुपये में तय की जाती है.

ऑनलाइन लेने पर छूट भी अगर निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को फिजिकल तरीके की जगह ऑनलाइन तरीके से लेते हैं तो उन्हें प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP के शिवपुरी में बनेगा मिसाइल इकोसिस्टम, 2500 करोड़ खर्च करेगा अडानी डिफेंस, युवाओं को मिलेगा रोजगार
MP के शिवपुरी में बनेगा मिसाइल इकोसिस्टम, 2500 करोड़ खर्च करेगा अडानी डिफेंस, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Finance Tips: सिर्फ 10000 की मंथली सेविंग्स से बनें 10 करोड़ रुपए के मालिक, जानिए क्या है इसका पूरा गणित
सिर्फ 10000 की मंथली सेविंग्स से बनें 10 करोड़ रुपए के मालिक, जानिए क्या है इसका पूरा गणित
SIP Investment: 5 साल की देरी से सीधा 2.42 करोड़ का नुकसान, आज ही शुरू करें SIP, समझ लें निवेश का गणित
5 साल की देरी से सीधा 2.42 करोड़ का नुकसान, आज ही शुरू करें SIP, समझ लें निवेश का गणित
Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?
Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget