एक्सप्लोरर

गोल्ड बॉन्ड की 5 वीं सीरीज की बिक्री शुरू, जानिए खरीदने में क्या है फायदा

इस समय में सोने के दाम में जो तेजी दिख रही है उसके मद्देनजर गोल्ड बॉन्ड में निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है.

गोल्ड बॉन्ड की 5 वीं सीरीज की बिक्री शुरू, जानिए खरीदने में क्या है फायदा  गोल्ड की बढ़ती कीमत की वजह से निवेशकों के बीच इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. अगर आप भी महंगे होते गोल्ड का फायदा उठाना चाहते हैं तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं. इसकी पांचवीं सीरीज बिक्री के लिए खुल चुकी है. वित्त वर्ष 2020-21 के तहत सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री 3 से 7  अगस्त तक होगी. इस बार सरकार ने इसके लिए कीमत प्रति ग्राम 5,334 रुपये यानी 53,340 रुपये प्रति 10 ग्राम तय किया है. ऑनलाइन बॉन्ड खरीदते हैं तो हर ग्राम पर 50 रुपये की छूट भी मिलेगी. ऑनलाइन निवेशकों के लिए इश्यू प्राइस 5,284 रुपये प्रति ग्राम यानी 52,840 प्रति 10 ग्राम होगा. सरकार ऐसे समय इस बॉन्ड की पांचवीं सीरीज लेकर आई है जब सोना इस साल अब तक 37 फीसदी महंगा हो चुका है. इस समय में सोने के दाम में जो तेजी दिख रही है उसके मद्देनजर गोल्ड बॉन्ड में निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है. दोहरा फायदा अगर आप गोल्ड बॉन्ड में निवेश करते हैं तो सोने की कीमतें बढ़ने  पर आपके निवेश की कीमत तो बढ़ेगी ही आपको सालाना ढाई फीसदी का ब्याज भी मिलेगा. ब्याज का पेमेंट हर छह महीने में होता है. बॉन्ड के जरिये आप एक ग्राम से लेकर आधा किलो तक की कीम का गोल्ड बॉन्ड खरीद  सकते हैं. यानी एक वित्त वर्ष में आधा किलो सोने की कीमत के बराबर का बॉन्ड खरीद सकते हैं. कोई भी व्यक्ति  चार किलो से अधिक सोना नहीं खरीद सकता है. ट्रस्ट या संगठन अधिकतम 20 किलोग्राम सोने का बॉन्ड खरीद सकते हैं. 8 साल है मैच्योरिटी पीरियड, 5 साल में निकल सकते हैं सॉवरेन गोल्ड बांड की मैच्योरिटी अवधि 8 साल साल तय की गई है.हालांकि इनवेस्टर पांच साल के बाद इससे निकल सकते हैं. बॉन्ड की कीमत रुपये में नहीं होगी बल्कि एक ग्राम, दो ग्राम, तीन ग्राम जैसी इकाइयों में होगी.सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सुरक्षित निवेश है और सोने के बाजार भाव  पर आसानी से भुनाया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर
दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर
गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस! 20 फीसदी तक गिरे दाम, शोरूम में उमड़ी भीड़
गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस! 20 फीसदी तक गिरे दाम, शोरूम में उमड़ी भीड़

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget