एक्सप्लोरर

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत आज से खरीद पाएंगे सस्ता सोना, लें इसकी पूरी जानकारी

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत जो लोग ऑनलाइन माध्यम से सोना खरीदेंगे और ऑनलाइन मोड से पेमेंट करेंगे उन्हें प्रति ग्राम सोने पर 50 रुपये की छूट मिलेगी.

नई दिल्लीः सोने में निवेश करने को लेकर सभी उत्सुक रहते हैं क्योंकि ये एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सबकी पसंद माना जाता है. इस समय कोरोना संकटकाल में भी सोना दिन दूनी-रात चौगुनी की दर से महंगा हो रहा है. ऐसे में अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए इस समय सोने की तरह सुनहरा मौका है क्योंकि सरकारी गोल्ड बॉन्ड स्कीम में आज से निवेश कर सकते हैं.

आज से खुली सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2020-21 सीरीज-4 सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2020-21 सीरीज-4 का सब्सक्रिप्शन आज यानी 6 जुलाई से खुल चुका है और 10 जुलाई को बंद होगा. ये बॉन्ड सरकार की ओर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जारी कर रहा है.

इश्यू प्राइस 4852 रुपये प्रति ग्राम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए इश्यू प्राइस 4852 रुपये प्रति ग्राम की दर पर तय किया गया है. रिजर्व बैंक ने पहले ही एलान कर दिया था कि सब्सक्रिप्शन से पहले वाले हफ्ते के आखिरी तीन वर्किंग डेज के लिए आईबीजेए की तरफ से जारी 999 शुद्धता वाले सोने की बंद कीमत के साधारण औसत में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत तय होगी.

ऑनलाइन आवेदन और पेमेंट करने वालों को मिलेगी छूट सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए जो निवेशक ऑनलाइन अप्लाई करेंगे और ऑनलाइन पेमेंट करेंगे उन्हें प्रति ग्राम पर 50 रुपये की छूट मिलेगी. इस तरह वो सीरीज -4 के तहत 4802 रुपये प्रति ग्राम पर सोने की सस्ती खरीद कर सकेंगे.

कौन कर सकते हैं निवेश देश में रह रहे भारत के नागरिक, एचयूएफ यानी हिन्दू अविभाजित परिवार, ट्रस्ट, विश्वविद्यालय और धर्मार्थ संस्थाएं इस सरकारी गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश कर सकते हैं.

कितना कर सकते हैं निवेश इस सरकारी गोल्ड बॉन्ड स्कीम में कम से कम एक ग्राम के साथ निवेश किया जा सकता है और एक फाइनेंशियल ईयर में कोई भी व्यक्ति या एचयूएफ चार किलोग्राम तक का निवेश इस स्कीम में कर सकते हैं. हालांकि ट्रस्ट के लिए ये नियम अलग हैं और ट्रस्ट या और संस्थाएं एक वित्त वर्ष में 20 किलो तक का निवेश सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में कर सकते हैं.

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के बारे में ज्यादा जानकारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की शुरुआत साल 2015 के नवंबर में की गई थी और इसकी अवधि आठ साल की होती है. इस साल आरबीआई ने अप्रैल में जानकारी दी थी कि अप्रैल 2020 से लेकर सितंबर 2020 तक छह किस्तों में सरकारी गोल्ड बॉन्ड स्कीम चलाई जाएगी और इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में लोग सस्ता सोना खरीद पाएंगे. 8 से 12 जून के बीच जो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की सीरीज-3 थी उसमें सब्सक्रिप्शन के लिए इश्यू प्राइस 4677 रुपये प्रति ग्राम रखा गया था.

ये भी पढ़ें

अमेजन, गूगल जैसी कंपनियों के लिए सरकार की ई-कॉमर्स पॉलिसी में कई कड़े नियम-रिपोर्ट

आज सोने और चांदी के दाम में गिरावट, क्या मिलेगा खरीदारी का मौका-जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये फ्लाइट छात्रों को टिकट पर दे रही 10% छूट, जानें कब तक और कैसे उठाएं फायदा
ये फ्लाइट छात्रों को टिकट पर दे रही 10% छूट, जानें कब तक और कैसे उठाएं फायदा
दशहरा-दीवाली में कम होंगे प्याज के दाम? रेट पर आया बड़ा रेट
दशहरा-दीवाली में कम होंगे प्याज के दाम? रेट पर आया बड़ा रेट
मुंबई में 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने पटना में मारी छलांग, जानें आज का ताजा दाम
मुंबई में 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने पटना में मारी छलांग, जानें आज का ताजा दाम
8वें वेतन आयोग की दशहरे के बाद तुरंत बड़ी बैठक, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग की दशहरे के बाद तुरंत बड़ी बैठक, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget