एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी की कंपनी से ऑर्डर मिलते ही तूफान हो गया ये शेयर, खरीदारों की लगी होड़

साल के पहले दिन ड्रिलिंग एवं एक्सप्लोरेशन सर्विस सेक्टर की कंपनी साउथ वेस्ट पिनेकल (South West Pinnacle) को रिलायंस इंडस्ट्रीज से 158 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला.

नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2025 को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. पहले सेशन के कारोबार में स्मॉलकैप और मिडकैप के शेयरों में भी निवेशकों ने जमकर इंवेस्ट किया. इस दौरान ड्रिलिंग एवं एक्सप्लोरेशन सर्विस सेक्टर की कंपनी साउथ वेस्ट पिनेकल (South West Pinnacle) के शेयर में तेजी देखने को मिली. इसके स्टॉक में 10 फीसदी तक का उछाल आया. इस बढ़त के पीछे मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है. माइनिंग सेक्टर से जुड़ी इस फर्म को RIL से सबसे बड़ा ऑर्डर मिला, जिससे इसका शेयर रॉकेट की रफ्तार से भागा.

इतने पर हुई कंपनी के शेयरों की क्लोजिंंग

सेशन शुरू होते ही कुछ देर तक धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने के बाद अचानक तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स करीब 400 अंक की बढ़त के साथ 78,756 के लेवल पर पहुंच गया. इस दौरान NIFTY में भी कारोबार के दौरान साउथ वेस्ट पिनेकल का शेयर 9.90 फीसदी उछलकर 165.27 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा. South West Pinnacle के शेयर बुधवार को 151.99 के लेवल पर ओपन हुए और 9.90 फीसदी की बढ़त के साथ 165.27 रुपये तक उछले. कंपनी के शेयर में आई इस तेजी का असर कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर भी पड़ा, जो बुधवार को बढ़कर 445.07 हो गया. हालांकि, ट्रेडिंग के पहले दौर के सेशन में कंपनी के शेयरों में बढ़त जरूर देखने को मिली, लेकिन मार्केट बंद होते-होते इनकी रफ्तार धीमी पड़ गई और इनकी क्लोजिंग 156 रुपये पर हुई. 

इस वजह से मिला ऑर्डर

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें रिलायंस से 158 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी को यह ऑर्डर प्रदेश में कोल बेड मीथेन (CBM) के लिए मिला है. सीबीएम प्रोडक्शन के लिए यह कंपनी के साथ रिलायंस के किए कॉन्ट्रैक्ट का विस्तार है. इस ऑर्डर के तहत साउथ वेस्ट पिनेकल को प्रोडक्शन होल ड्रिलिंग का काम पूरा करना है. 

बता दें कि भारतीय एक्सप्लोरेशन सर्विसेज कंपनी साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन लिमिटेड कोयले के साथ-साथ जल और अपरंपरागत एनर्जी सेक्टर्स को बेस मेटल्स, फेरस एंड नॉन-फेरस मेटल्स, एटॉमिक भी मुहैया कराती है.

ये भी पढ़ें:

रेत की तरह फिसली क्रिप्टो की कीमत, क्या ट्रंप के गद्दी पर बैठते ही फिर पकड़ेगी रफ्तार?

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget