एक्सप्लोरर

SmallCap Stocks: स्मॉलकैप स्टॉक्स में आ सकती है बड़ी गिरावट, कैपिटलमाइंड ने निवेशकों को किया आगाह

SmallCap Stocks: पिछले तीन दिनों से शेयर बाजार एक्सटर्नल कारणों के चलते गिर रहा है तो सबसे ज्यादा पिटाई भी इस बिकवाली में स्मॉलकैप स्टॉक्स की हुई है.

SmallCap Stocks Correction: स्मॉलकैप स्टॉक्स में जोरदार तेजी की बदौलत स्मॉलकैप इंडेक्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. अप्रैल 2023 के बाद से ही बीएसई स्मॉलकैप 250 में एकतरफा तेजी देखी जा रही है. लेकिन सेबी रजिस्टर्ड पोर्टफोलियो मैनेजर ने अपने स्टडी में पाया कि इन स्मॉलकैप कंपनियों की कमाई के लगातार फ्लैट यानि सपाट रहने के चलते स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट आ सकती है.   

जरूरत से ज्यादा नहीं करें स्मॉल कैप स्टॉक्स में निवेश

कैपिटलमाइंड फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने 1 दिसंबर 2017 से लेकर 11 जुलाई 2024 के बीच की अवधि के डाटा का अध्ययन किया है. कंपनी ने स्मॉलकैप में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एडवाइजरी जारी किया है. इस एडवाइजरी में  कैपिटलमाइंड फाइनेंशियल ने निवेशकों से स्मॉल कैप्स में ज्यादा निवेश यानि ओवर-अलोकेट करने से बचने की सलाह दी है. अपने एडवाइजरी में कैपिटलमाइंड ने निवेशकों को केवल स्मॉल-कैप स्टॉक्स में निवेश नहीं करने को कहा है. बेहतर रणनीति के जरिए प्रूडेंट डायवर्सिफिकेशन से बेहतर पोर्टफोलियो तैयार बनाने में मदद मिलेगी जिससे किसी भी तूफान का सामना किया जा सकेगा और लंबी अवधि के लिए निवेशित रहना बेहतर रहेगा. 

स्मॉलकैप स्टॉक्स में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव

कैपिटलमाइंड के मुताबिक जब भी बाजार में गिरावट आएगी उस समय लॉर्जकैप के मुकाबले सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव स्मॉलकैप स्टॉक्स में देखने को मिलेगी. उन्होंने कहा, बाजार चक्र के समान चलता है ऐसे में अपने पोर्टफोलियो को पर्याप्त समय देने की जरूरत है. बुरे वक्त के दौरान टिके रहना चाहिए जिससे जब अच्छे दिन आए तो बेहतर रिटर्न मिल सके. 

अच्छे स्टॉक्स चुनना है जरूरी

अपने एडवाइजरी में कैपिटलमाइंड ने कहा, लार्जकैप के अलावा, अच्छे स्टॉक्स भी खरीदना जरूरी है. केवल इंडेक्स खरीदने से काम नहीं चलेगा. यही कारण है कि म्यूचुअल फंड्स में जिन स्मॉलकैप फंड के बेहद सक्रिय तौर पर मैनेज किया जा रहा है ने इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. जबकि एक्टिव लार्जकैप म्यूचुअल फंड इंडेक्स के समान चलते हैं.   

निवेशक करें पोर्टफोलियो तैयार

कैपिटलमाइंड ने अपने एडवाइजरी में निवेशकों से कहा, हमारा मानना है कि लंबी अवधि में निवेश के लिए डायवर्सिफायड पोर्टफोलियो सबसे बेहतर प्दर्श करता है खासतौर से स्मॉलकैप के केस में. इसलिए या तो म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश करना बेहतर रहेगा या फिर 20 स्मॉलकैप स्टॉक्स का पोर्टफोलियो तैयार करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें 

GST On Health Insurance: लाइफ-हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन, 3 साल में सरकार ने वसूले 24530 करोड़ रुपये

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Currency News: इस देश में 53 हजार रुपए बन जाते हैं 1 करोड़, 10 हजार रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, जानें बाकी चीजों के दाम
इस देश में 53 हजार रुपए बन जाते हैं 1 करोड़, 10 हजार रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, जानें बाकी चीजों के दाम
Ethanol: पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर किसानों को मिले 1.60 लाख करोड़, विदेशी मुद्रा खर्च में हुई ऐतिहासिक बचत
पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर किसानों को मिले 1.60 लाख करोड़, विदेशी मुद्रा खर्च में हुई ऐतिहासिक बचत
क्रिकेट मैच के दौरान कंडोम और डेटिंग Apps के ads पर लगे रोक, CTI ने ICC चेयरमैन जय शाह को लिखा पत्र
क्रिकेट मैच के दौरान कंडोम और डेटिंग Apps के ads पर लगे रोक, CTI ने ICC चेयरमैन जय शाह को लिखा पत्र
क्या SBI में है आपका खाता? रिवॉर्ड पाइंट्स को लेकर आई बड़ी खबर, अभी समझ लें क्या करना है
क्या SBI में है आपका खाता? रिवॉर्ड पाइंट्स को लेकर आई बड़ी खबर, अभी समझ लें क्या करना है

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget