एक्सप्लोरर

PPF, NSC, KVP जैसी स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों पर सरकार ने लिया ये फैसला, जानें

वित्त मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा है कि वित्त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही के लिए ब्याज दरें वो ही रहेंगी जो दूसरी तिमाही में थी. लिहाजा छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें बिना बदलाव के जारी रहेंगी.

नई दिल्लीः स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर सरकार ने ब्याज दरों का एलान किया है और इसके तहत ग्राहकों के लिए ये खुशखबरी है कि इन छोटी बचत योजनाओं के इंटरेस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. स्मॉल सेविंग स्कीमों में पीपीएफ, सुकन्या स्मृद्धि योजना और एनएससी के साथ केवीपी यानी किसान विकास पत्र के लिए पहले वाली ब्याज दरों को ही बरकरार रखा गया है.

हर तिमाही पर तय होती है ब्याज दरें बता दें कि हरेक तिमाही पर सरकार छोटी बचत स्कीमों के लिए ब्याज दरों का एलान करती है और इस बार जो ब्याज दरें तय की गई हैं वो दिसंबर 2019 तक लागू रहेंगी. वित्त मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा है कि वित्त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही के लिए ब्याज दरें वो ही रहेंगी जो दूसरी तिमाही में थी. दूसरी तिमाही यानी 1 जुलाई 2019 से 31 सितंबर 2019 तक जो दरें लागू थी वहीं दरें 1 अक्टूबर 2019 से 31 दिसंबर 2019 तक लागू रहेंगी.

19 महीने के निचले स्तर पर आया GST कलेक्शन, सितंबर में घटकर 91,916 करोड़ रुपये हुआ

PPF और NSC पर 7.9% की दर से ब्याज चूंकि सरकार ने इस तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा है तो पीपीएफ और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी एनएसएसी पर पहले की ही तरह 7.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलता रहेगा.

Rupees

कॉल आने पर सिर्फ 25 सेकेंड के लिए बजेगी फोन की घंटी, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया ने कम किया ‘रिंग टाइम’

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर ब्याज एक से तीन साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 6.9 फीसदी की दर से ब्याज दर पहले की तरह ही मिलती रहेगी. इसके अलावा 5 साल के टर्म डिपॉजिट के लिए 7.7 फीसदी ब्याज दर मिलती रहेगी. ये स्कीम अन्य छोटी बचत योजनाओं की तुलना में बेहतर इंटरेस्ट देने वाली साबित होती हैं.

किसान विकास पत्र किसान विकास पत्र यानी केवीपी पर सरकार पहले की ही तरह 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता रहेगा.

अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए RBI ने फिर दिलाया भरोसा, कहा- बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है

सुकन्या समृद्धि योजना सुकन्या समृद्धि योजना पर ग्राहकों को 8.4 फीसदी की दर से इंटरेस्ट मिलता रहेगा.

सीनियर सिटीजन स्कीम सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में सब्सक्राइबर्स को 8.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.

वित्त मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा है कि दरों में बदलाव न होने से 1 अक्टूबर 2019 से लेकर 31 दिसंबर 2019 तक ये दरें लागू रहेंगी.

Jio का दीवाली धमाका ऑफरः 4जी फोन का दाम आधा किया, जानें कितने में खरीद सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget