एक्सप्लोरर

Mid-Small Cap in FY24: मुख्य सूचकांकों को छोटे कैप ने दी बड़ी मात, चालू वित्त वर्ष में ऐसा रहा रिटर्न

Share Market in FY24: वित्त वर्ष 2023-24 घरेलू शेयर बाजार के लिए नए-नए कीर्तिमानों वाला साल साबित हुआ. बाजार में वित्त वर्ष के दौरान ब्रॉडर स्केल पर रैली देखी गई...

चालू वित्त वर्ष के समाप्त होने में अभी भी एक दिन भले ही बाकी हो, लेकिन शेयर बाजार के लिए यह दो दिन पहले ही समाप्त हो चुका है. चालू वित्त वर्ष में 28 मार्च गुरुवार को बाजार में आखिरी कारोबार हुआ. अब बाजार 1 अप्रैल को यानी नए वित्त वर्ष के पहले दिन खुलेगा. चालू वित्त वर्ष घरेलू शेयर बाजार के लिए शानदार रहा है. खासकर छोटे कैप के सूचकांकों के लिए वित्त वर्ष शानदार रैली वाला रहा है.

सेंसेक्स-निफ्टी में आई इस तरह की तेजी

वित्त वर्ष के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 639.16 अंक (0.88 फीसदी) उछलकर 73,635.48 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 203.25 अंक (0.92 फीसदी) की तेजी के साथ 22,326.90 अंक पर रहा. पूरे वित्त वर्ष में दोनों प्रमुख सूचकांकों ने करीब 25-25 फीसदी की तेजी दर्ज की. साल के दौरान सेंसेक्स ने 74,245 अंक का और निफ्टी ने 22,526 अंक का नया उच्च स्तर बनाया.

प्रमुख सूचकांकों से डबल दिया रिटर्न

प्रमुख सूचकांकों की तेजी तो शानदार रही, लेकिन मिड कैप और स्मॉल कैप ने बड़े मार्जिन से उन्हें मात दी. पूरे वित्त वर्ष के दौरान बीएसई के मिड कैप इंडेक्स में 15,013.95 अंक की यानी 62.38 फीसदी की तेजी आई. वहीं बीएसई का स्मॉल कैप इंडेक्स चालू वित्त वर्ष के दौरान 16,068.99 अंक यानी 59.60 फीसदी मजबूत हुआ. दूसरी ओर इस दौरान बीएसई सेंसेक्स ने 24.82 फीसदी की और एनएसई निफ्टी50 ने 28.61 फीसदी की तेजी दर्ज की. इसका मतलब हुआ कि चालू वित्त वर्ष के दौरान छोटे कैप की रैली मेजर इंडिसेज की तुलना में डबल से भी ज्यादा रही.

मिड व स्मॉल कैप ने बनाए ये रिकॉर्ड

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांकों की तरह मिड कैप और स्मॉल कैप के सूचकांकों ने भी लगातार नए-नए रिकॉर्ड बनाए. 23,881.79 अंक के स्तर से वित्त वर्ष की शुरुआत करने वाला बीएसई मिड कैप इंडेक्स वित्त वर्ष के दौरान 8 फरवरी 2024 को 40,282.49 अंक के नए शिखर स्तर तक पहुंचा. इसी तरह बीएसई स्मॉल कैप इंडेक्स ने 26,692.09 अंक के स्तर से शुरुआत की और 7 फरवरी 2024 को 46,821.39 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर तक गया.

सिर्फ आखिरी महीना नहीं रहा ठीक

पूरे वित्त वर्ष में बस आखिरी महीना यानी मार्च 2024 छोटे कैप के लिए कुछ खराब साबित हुआ. मार्च 2024 के महीने में स्मॉल कैप इंडेक्स में 4.55 फीसदी की गिरावट आई. मिड कैप इंडेक्स भी नुकसान के साथ बंद हुआ. इसके लिए एक साथ कई कारण जिम्मेदार रहे. सेबी प्रमुख के द्वारा मिड व स्मॉल कैप में बबल होने की बात कहना खास तौर पर छोटे शेयरों पर भारी गुजरा. इसके अलावा हाई वैल्यूएशन पर प्रॉफिट बुकिंग का भी प्रेशर दिखा.

ये भी पढ़ें: अगले वित्त वर्ष में भी झूमेगा आईपीओ बाजार, अभी से लगी है हजारों करोड़ की कतार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget