एक्सप्लोरर

Sleeper Vande Bharat Express: विमानों का क्रेज कम करेगा स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस! 200 किलोमीटर की रफ्तार, 823 बर्थ और वर्ल्ड क्लास होंगी खूबियां 

देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन का नया वर्जन स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अगले साल मार्च या उससे पहले लॉन्च कर दिया जाएगा. यह ट्रेन 200 किलोमीटर के स्पीड से ट्रैक पर दौड़ेगी. 

Sleeper Vande Bharat Express Train Speed: देश में टॉप टेक्नोलॉजी वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नया वर्जन जल्द ही आ रहा है. भारतीय रेलवे ने स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अगले साल लॉन्च करने की योजना बनाई है. स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कंफर्ट और सेफ्टी के लिहाज से काफी बेहतर होगी. कहा जा रहा है कि ये विमानों के क्रेज को भी कम कर देगी. 

खूबी के मामले में स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वर्ल्ड क्लास ट्रेनों में से एक होगी. यह ट्रेन भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन होगी. अपग्रेड ट्रैक के साथ यह ट्रेन 200 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से दौड़ेगी और जर्नी टाइम को कम कर देगी. 

रेलवे मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पहली बार दिल्ली से वाराणसी के बीच फरवरी 2019 में शुरू किया गया था. तब से लेकर अभी तक इसमें कई सुधार किए गए हैं. मौजूदा समय में देश में 34 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास वाली ट्रेन को चलाया जा रहा है. 

विमानों का क्रेज भी घटा सकती है ये ट्रेन 

वंदे भारत एक्सप्रेस में ऐसी क्षमता है, जो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को पीछे छोड़ दे. इसकी रफ्तार इतनी तेज होगी कि यह अन्य ट्रेनों के मुकाबले जल्दी गंतव्य तक पहुंचाएगी. वहीं हवाई सफर करने वाले यात्रियों को आकर्षित कर सकती है.

क्या होंगी खूबियां 

नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 823 वर्थ होंगे. इसकाम मतलब है कि 823 पैसेंजर एक ट्रेन में सफर कर सकेंगे. स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच होंगे, जिसमें एक एसी1, चार एसी2 और 11 एसी3 क्लास के कोच होंगे. सभी कोचों में एक मिनी पैंट्री और तीन टॉयलेट होंगे. आराम और सेफ्टी के मामले में ये ट्रेन वर्ल्ड क्लास होगी. ये भारत के 24 राज्यों को जोड़ेगी और 33 रूटों को कवर करेगी. 

भविष्य में 220 किलोमीटर की हो जाएगी रफ्तार! 

रेलवे मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि आने वाले समय में इसे और अपग्रेड किया जाएगा और तब इसकी स्पीड 220 किलोमीटर प्रति घंटे होगी. हालांकि इसे अभी अधिकतम गति 220 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है. इस रफ्तार पर ट्रेन लंबी दूरी के लिए चलाई जाएगी. स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 25 से 45 फीसदी जर्नी टाइम घटा देगी. 

ये भी पढ़ें 

Bharatmala Project: देश में राजमार्गों के निर्माण को मिलेगी नई गति, सरकार तैयार कर रही है 20 लाख करोड़ रुपये की योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Metal Stocks Today: नाल्को से लेकर हिंदुस्तान जिंक तक...आज मेटल स्टॉक्स में हेवी सेलिंग का दबाव, जानें क्यों?
Metal Stocks Today: नाल्को से लेकर हिंदुस्तान जिंक तक...आज मेटल स्टॉक्स में हेवी सेलिंग का दबाव, जानें क्यों?
लगाए गए दांव पर रिटर्न पक्का! ब्रोकरेज को इन एनर्जी स्टॉक्स से अपार उम्मीदें; कहा- 54% तक ऊपर जाएगा भाव
लगाए गए दांव पर रिटर्न पक्का! ब्रोकरेज को इन एनर्जी स्टॉक्स से अपार उम्मीदें; कहा- 54% तक ऊपर जाएगा भाव
चावल से लेकर आलू-प्याज हर चीज भेजी जाएगी, जंग की आग में धधक रहे मिडिल-ईस्ट को खाना भेजता रहेगा भारत
चावल से लेकर आलू-प्याज हर चीज भेजी जाएगी, जंग की आग में धधक रहे मिडिल-ईस्ट को खाना भेजता रहेगा भारत
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच पड़ोसी देश मांग रहे भारत से तेल, रिक्वेस्ट पर सरकार ने दिया ये जवाब
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच पड़ोसी देश मांग रहे भारत से तेल, रिक्वेस्ट पर सरकार ने दिया ये जवाब

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
UP Weather: यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
Middle East War: 'इजरायल करेगा सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला...', ईरान का सनसनीखेज दावा, बताया बन रहा फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन
'इजरायल करेगा सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला...', ईरान का सनसनीखेज दावा, बताया बन रहा फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन
2137 'डक'..., बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास
2137 'डक'..., बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास
Ustaad Bhagat Singh BO Day 1: साउथ में 'धुरंधर 2' नहीं 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, बंपर हुई ओपनिंग, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
साउथ में चला 'उस्ताद भगत सिंह' का जादू, बनी साल की तीसरे सबसे बड़ी ओपनर
Eid Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें
दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें
तंदूर में पक रही चाप फिर भी बढ़ाए प्राइज, कस्टमर के सवाल पर दुकानदार की हंसी हुई वायरल
तंदूर में पक रही चाप फिर भी बढ़ाए प्राइज, कस्टमर के सवाल पर दुकानदार की हंसी हुई वायरल
IPS vs CAPF क्या अंतर है, प्रमोशन कैसे होता है और आखिर विवाद क्यों है?
IPS vs CAPF क्या अंतर है, प्रमोशन कैसे होता है और आखिर विवाद क्यों है?
Embed widget