एक्सप्लोरर

Bharatmala Project: देश में राजमार्गों के निर्माण को मिलेगी नई गति, सरकार तैयार कर रही है 20 लाख करोड़ रुपये की योजना

Highway Projects in India: सरकार की तैयारी है कि अब भरतमाला योजना के दूसरे चरण की जगह पर राजमार्गों के निर्माण के लिए पूरी तरह से नई योजना लाई जाए...

देश में राजमार्गों के निर्माण को नई गति मिल सकती है. इसके लिए सरकार नई योजना पर काम कर रही है. खबरों की मानें तो सरकार देश में राजमार्गों के निर्माण के लिए 20 लाख करोड़ रुपये की एक नई योजना पर काम कर रही है, जो भारतमाला कार्यक्रम के दूसरे चरण की जगह ले सकती है. बताया जा रहा है कि यह योजना अगले 20 सालों के लिए होगी.

50 हजार किलोमीटर नए राजमार्ग

मिंट की एक रिपोर्ट में सरकार से जुड़े दो सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार की नई रणनीति विजन 2047 योजना के करीब है. विजन 2047 योजना के तहत सरकार 50 हजार किलोमीटर राजमार्ग बनाना चाहती है, जिसमें करीब 30 से 35 हजार किलोमीटर फेंस्ड-ऑफ एक्सप्रेसवे शामिल होंगे. इस पर 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा.

6 साल पहले हुई थी शुरुआत

इससे पहले सरकार ने देश में राजमार्ग परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए 2017 में भारतमाला स्कीम की शुरुआत की थी. भारतमाला योजना के पहले चरण में 34,800 किलोमीटर राजमार्गों का निर्माण शामिल था. पहले चरण में कई मौजूदा रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को आपस में जोड़कर विभिन्न इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को बेहतर कनेक्टिविटी मुहैया कराने का लक्ष्य तय किया गया था.

ऐसी थी दूसरे चरण की योजना

इस साल भारतमाला योजना के दूसरे चरण को मंजूरी मिलने की उम्मीद थी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने त्वरित मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने रखे जाने के लिए नोट भी तैयार कर लिया था. भारतमाला योजना के दूसरे चरण में करीब 5000 किलोमीटर फेंस्ड-ऑफ हाईवे का कंस्ट्रक्शन शामिल था, जिसकी लागत 3 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान था.

अब इस प्रस्ताव पर चल रहा काम

अब मंत्रालय भारतमाला स्टेज-2 को वापस लेने और उसकी जगह पर विजन 2047 के अनुरूप नई योजना पेश करने पर विचार कर रहा है. इसके लिए नए रोड अलाइनमेंट की पहचान की जा रही है और ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के पूरा होने पर डीपीआर तैयार की जा रही हैं. सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय नई योजना को जल्दी ही मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश कर सकता है. हालांकि नई प्रस्तावित योजना के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें: औंधे मुंह गिरा बाजार, खुलते ही सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा डाउन, इंफोसिस समेत आईटी शेयर लुढ़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget