एक्सप्लोरर

Raamdeo Agrawal: रामदेव अग्रवाल की भविष्यवाणी, 4-5 साल में 10 ट्रिलियन के पार होगा बाजार

Size of Indian Share Market: भारतीय बाजार का साइज अभी 5 ट्रिलियन डॉलर के आस-पास है. रामदेव अग्रवाल जल्द ही आंकड़ा 10 ट्रिलियन को पार करने की उम्मीद जता रहे हैं...

लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारतीय शेयर बाजार के आकार में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. बीते दिनों भारतीय बाजार ने प्रतिष्ठित 5-ट्रिलियन डॉलर क्लब में एंट्री की है. अब एनालिस्ट भारतीय बाजार के 10 ट्रिलियन डॉलर का होने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच रामदेव अग्रवाल ने इसके बारे में भविष्यवाणी की है.

जल्द डबल होगा भारतीय बाजार

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक एवं ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल का कहना है कि अगले कुछ सालों में भारतीय बाजार का आकार डबल हो सकता है. उनका मानना है कि यह काम अगले 4 से 5 साल में हो सकता है. इसका मतलब हुआ कि अगर रामदेव अग्रवाल की भविष्यवाणी सही साबित होती है, तब अगले 4-5 साल में भारतीय बाजार का आकार 10 ट्रिलियन डॉलर के पार जा सकता है.

400 के पार निकलने की उम्मीद

बकौल दिग्गज निवेशक, एक्जिट पोल में जो रुझान मिल रहे हैं, वो उम्मीदों के अनुरूप हैं. एक्जिट पोल बिलकुल भी हैरान नहीं कर रहे हैं और अब तो इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि वास्तव में आंकड़ा 400 के करीब रह सकता है या 400 के पार भी निकल सकता है. कुछ समय पहले राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने एक्जिट पोल के अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन किया था. वही कहानी लोकसभा में दोहरा सकती है.

भाजपा को बहुमत मिलने का अर्थ

अगर भाजपा की सरकार को मजबूत जनादेश प्राप्त होता है तो वह बाजार के तेजी से बढ़ने में मददगार होगा. सत्ताधारी भाजपा के लिए स्पष्ट बहुमत का मतलब भारतीय बाजार के साइज का कुछ सालों में डबल हो जाना है. भारतीय बाजार ने हाल ही में 5 ट्रिलियन डॉलर के स्तर को छुआ और मौजूदा वैल्यू 4.95 ट्रिलियन डॉलर है. भाजपा की सरकार बनने पर यह 4-5 साल में 10 ट्रिलियन डॉलर हो सकता है.

6 महीने में 1 ट्रिलियन बढ़ा साइज

भारतीय बाजार बीते 5-6 महीने में ओवरऑल साइज को 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ाने में कामयाब रहा है. बीएसई ने पिछले साल नवंबर के अंत में और एनएसई ने दिसंबर 2023 की शुरुआत में पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार किया. उसके बाद मई 2024 में बीएसई ने जीवन में पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर के स्तर को हासिल किया. इस गति को देखते हुए रामदेव अग्रवाल की भविष्यवाणी का सच होना मुश्किल नहीं लगता है.

ये भी पढ़ें: इन सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अब रिटायर होने पर मिलेंगे पहले से ज्यादा पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
Aviation News: एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया
एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया
कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
Polymer Banknotes: प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी
प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget