एक्सप्लोरर

7th Pay: इन सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अब रिटायर होने पर मिलेंगे पहले से ज्यादा पैसे

Gratuity Limit Hike: केंद्र सरकार ने मार्च में महंगाई भत्ते को 4 फीसदी बढ़ाया था, जिसके बाद महंगाई भत्ते की दर बढ़कर 50 फीसदी हो गई है...

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को अब एक और फायदा होने वाला है. इन कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद अब पहले से ज्यादा पैसे मिलेंगे. डीए की दर 50 फीसदी पहुंचने के बाद रिटायरमेंट से जुड़े फायदे भी बढ़ गए हैं.

बीते दिनों आया मेमोरंडम

इस बारे में 30 मई को एक ऑफिस मेमोरंडम भी जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट से जुड़े फायदे बढ़ गए हैं. मेमो के अनुसार, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के केंद्र सरकार के निर्णय के तहत ग्रेच्युटी की लिमिट बढ़ गई है. सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेंशन) रूल्स 2021 और सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी अंडर नेशनल पेंशन सिस्टम्स) रूल्स 2021 में अब रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी की अधिकतम लिमिट बढ़ गई है.

अब इतनी हो गई मैक्सिमम लिमिट

रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी की अधिकतम लिमिट को 25 फीसदी बढ़ाया गया है. यानी अब इसकी लिमिट बढ़कर 25 लाख हो गई थी. इससे पहले तक रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी की अधिकतम लिमिट 20 लाख रुपये की थी. यह बदलाव 1 जनवरी 2024 से लागू है. इसका मतलब हुआ कि जो भी केंद्रीय कर्मचारी 1 जनवरी 2024 के बाद रिटायर हुए हैं और आगे रिटायर होने वाले हैं, उन्हें ग्रेच्युटी की बढ़ी लिमिट का फायदा मिलने वाला है.

मार्च में 50 फीसदी हुआ डीए

दरअसल सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के हिसाब से जब महंगाई भत्ते की दर 50 फीसदी के स्तर को छू देती है, तब कई सारे अन्य भत्तों को भी संशोधित किया जाता है. डीए 50 फीसदी होने पर ग्रेच्युटी को भी संशोधित किया जाता है. केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में आखिरी बार मार्च 2024 में बढ़ोतरी की थी. उस समय महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई, जिससे उसकी दर बढ़कर 50 फीसदी पर पहुंच गई.

क्या होती है ग्रेच्युटी?

ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा में यह विस्तार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के ही अनुरूप है. ग्रेच्युटी कर्मचारियों को मिलने वाले कई रिटायरमेंट बेनेफिट्स में से एक है. किसी एक विभाग में लगातार 5 साल नौकरी करने वाले सभी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का फायदा मिलता है. 5 साल लगातार नौकरी करने के बाद अगर कोई कर्मचारी रिटायर होता है या खुद से नौकरी छोड़ता है, तो उसे ग्रेच्युटी का भुगतान मिलता है.

ये भी पढ़ें: आ गया चुनावी परिणाम का महीना, जून में इतने दिन बंद रहेंगे घरेलू शेयर बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget