एक्सप्लोरर

SIP शुरू करने वाले हर इंवेस्टर को नहीं मिलता अच्छा रिटर्न, जानें क्यों और किन गलतियों से बचें

SIP: एसआईपी शुरू करने वाला हर निवेशक अच्छा रिटर्न हासिल नहीं कर पाता है. क्या हैं इसके कारण यहां समझते हैं.

Mutual Fund Investment: म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सबसे आसान और पॉपुलर माध्यम एसआईपी यानी सिस्टेमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान है. इसके जरिए आप रेगुलर इंटरवल पर किसी म्यूचुअल फंड में पैसा लगाकर लंबे समय में अच्छा फंड इकट्ठा कर सकते हैं. हालांकि एसआईपी के सभी निवेशक अच्छा रिटर्न हासिल नहीं कर पाते हैं. आपने ऐसे कई उदाहरण देखे होंगे जिसमें एसआईपी का रिटर्न पहले दो तीन सालों में निगेटिव रहा है. 

अक्सर देखा जाता है कि निवेशक घबराकर एसआईपी से पैसा निकाल लेते है, जिसका खामियाजा उन्हें खुद भुगतना पड़ता हैं. यदि आप एक सफल एसआईपी निवेश करना चाहते हैं तो आपको ये समझना होगा कि एसआईपी का जादू केवल धैर्य और अनुशासित लोगों के लिए ही काम कर पाता है. यदि आप एसआईपी की पूरी क्षमता का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको रेगुलर चलने वाली एसआईपी में निवेश को लगातार बनाए रखना होगा.

कभी शुरू तो कभी बंद करने का होता है नुकसान

अक्सर निवेशक इक्विटी बाजार के उतार-चढ़ाव को देखते हुए कभी एसआईपी को बंद करते हैं तो कभी शुरू करते हैं. बाजार में तेजी का चक्र देखकर निवेशक गजब के उत्साह में आ जाते हैं. जब बाजार तेजी में होता हैं तो एसआईपी शुरू कर देते हैं. जब मंदी का चक्र आता है तो ज्यादातर निवेशक के दिल में निराशा और डर पैदा हो जाते हैं और इस वजह से वो एसआईपी रोक देते हैं. मगर वो ये नहीं समझते कि एसआईपी को कभी शुरू करना और कभी रोकना सिर्फ एक बुरा रिटर्न ही दे सकता हैं. इससे लंबे समय में आपको नुकसान भी हो सकता है. 

किसी भी राशि की एसआईपी किसी टार्गेट के साथ करें

किसी भी राशि की एसआईपी एक लक्ष्य के साथ करें जैसे अपने बच्चे की एजूकेशन, शादी, अपना रिटायरमेंट या ऐसे किसी भी लक्ष्य  के साथ आप एसआईपी में बने रह सकते हैं. उतार चढ़ाव वाले ग्रोथ असेट्स में सिस्टेमैटिक निवेश सबसे अच्छा काम करता हैं जब उनके लक्ष्य स्पष्ट होते हैं. अगर आप लक्ष्य के साथ निवेश नहीं करते तो बीच में कभी भी पैसा निकाल लेने का सोचते हैं और इसका नुकसान होता है.

SIP से आप करोड़पति भी बन सकते हैं

SIP ही एक ऐसा तरीका है जो आपका करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकता है. SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म निवेश करके एक बड़ा फंड जमा किया जा सकता हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कंपाउंडिंग का फायदा मिलता हैं. कम उम्र से आप निवेश शुरू करके अच्छा पैसा बना सकते हैं. म्यूचुअल फंड में आप हर महीने छोटी सी रकम को निवेश करके लंबे समय में बड़ा फंड बना सकते हैं. पिछले कुछ सालों में कई म्यूचुअल फंड्स ने तो 20 फीसदी या उससे भी ज्यादा का रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें

सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को बोनस से दिवाली पर बढ़ेगी शॉपिंग, 3.5 लाख करोड़ से ज्यादा की फेस्टिव सेल की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget