एक्सप्लोरर

Silver Outlook is Golden: सोने से ज्यादा चांदी में कमाई के मौके, 1 लाख रुपये पार करने का अनुमान- जानें फ्यूचर आउटलुक

Silver Outlook is Bright: सुनहरी मेटल सोना और चमकीली मेटल चांदी के बीच जारी कीमतों की तेजी की जंग में फिलहाल चांदी बाजी मारती हुई दिख रही है.

Silver Outlook: देश हो या विदेश, एमसीएक्स हो या कॉमैक्स- चमकीली मेटल चांदी अपनी तेजी से इंवेस्टर्स और खरीदारों दोनों की आंखों में चमक मार रही है. भारत में यूं तो सोने को लेकर लोगों का आकर्षण दुनियाभर में जाना जाता है लेकिन यहां हालात में बदलाव हुआ है. सोने से ज्यादा चांदी के सिक्कों की खनक पर कमोडिटी निवेशक झूम रहे हैं. सुनहरी मेटल सोना और चमकीली मेटल चांदी के बीच की तेजी की जंग में फिलहाल चांदी बाजी मारती हुई दिख रही है. इस साल अभी तक सोने और चांदी के बढ़त के अनुपात और रिटर्न के बीच का अंतर देखें तो चांदी रेस में आगे निकली हुई है.

आज भी हजार रुपये से ज्यादा उछली चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जुलाई डिलीवरी के लिए बुधवार को चांदी की कीमत 1045 रुपये बढ़कर 96493 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. कमोडिटी मार्केट में लगातार मजबूत हाजिर मांग के चलते कारोबारियों ने अपने सौदों के कॉन्ट्रेक्ट बढ़ा दिए हैं.

चांदी के भविष्य के आउटलुक पर एक्सपर्ट की राय

कामा ज्वैलरी के एमडी कोलिन शाह ने चांदी के लिए आगे की राह कैसी रहेगी इस पर राय दी है. उन्होंने कहा कि इस साल चांदी की कीमतों ने सोने की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है और साल-दर-तारीख (YTD) लगभग 18 फीसदी की बढ़त हासिल की है. चांदी को एक कीमती मेटल, सजावटी मूल्य होने के अलावा एक औद्योगिक धातु भी माना जाता है. इलेक्ट्रिक वाहनों, सौर पैनलों और 5जी एंटिना सहित अन्य उत्पादों में चांदी एक अनिवार्य कच्चा माल है, जिससे आने वाले सालों में मांग में लगातार बढ़ोतरी देखी जाएगी. इसके कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है.

फिलहाल चल रहे भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक अनिश्चितता, ऊंची महंगाई दर, मजबूत औद्योगिक मांग के साथ दरों में कटौती की उम्मीद के कारण पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. आगे बढ़ते हुए, एक कीमती और एक इंडस्ट्रियल मेटल होने की इसकी मिश्रित प्रकृति को देखते हुए, एक मजबूत रैली की संभावना दिख रही है. इसमें मौजूदा परिस्थितियों के समर्थन से 2024 के अंत तक 1 लाख रुपये का आंकड़ा पार करने की संभावना है.

क्यों बढ़ रही सिल्वर मेटल में चमक

कमोडिटी मार्केट के जानकारों का कहना है कि चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी मुख्य रूप से पॉजिटिव घरेलू रुझान के कारण बनी ताजा पोजीशन की वजह से देखी जा रही है. ग्लोबल स्तर पर आज न्यूयॉर्क में चांदी 0.37 फीसदी बढ़कर 32.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. 

अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी फंड मैनेजर्स का क्या है मानना

अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी फंड मैनेजरों के मुताबिक इस साल की शुरुआत तक चांदी और सोने का खनन हमेशा की तरह अनुपातिक ही किया जा रहा था. सोना हमेशा चांदी से आगे रहा है लेकिन अब चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं. डिमांड और वैल्यू स्पीड में संरचनात्मक बदलावों पर निवेशकों का ध्यान आकर्षित करने की जरूरत है क्योंकि ये उन वजहों में से हैं जो चांदी की कीमतों को लगातार चढ़ाती जा रही हैं.

ये भी पढ़ें

अच्छी खबरः S&P ने भारत के लिए आउटलुक बदलकर पॉजिटिव किया, क्रेडिट रेटिंग पर भी दी खुशखबरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget