एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल में 1875 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करेगी सिल्वर लेक

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, सिल्वर लेक और इसके सह-निवेशक सभी भारतीयों के लाभ के लिये भारतीय खुदरा क्षेत्र को बदलने की हमारी यात्रा के मूल्यवान साझेदार हैं.

मुंबई: अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई में 1,875 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी. बयान में कहा गया, "रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (रिलायंस इंडस्ट्रीज) और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ('आरआरवीएल') ने सिल्वर लेक के सहयोगी निवेशकों के द्वारा आरआरवीएल में 1,875 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की आज (बुधवार को) घोषणा की.’’

इससे आरआरवीएल में सिल्वर लेक और इसके सह-निवेशकों का कुल निवेश 9,375 करोड़ रुपये हो जाता है. यह आरआरवीएल की 2.13 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर होगा. बयान में कहा गया, ‘‘इस नये निवेश के लिये रिलायंस रिटेल का मूल्यांकन 4.28 लाख करोड़ रुपये किया गया है.’’ इससे पहले बुधवार को ही अमेरिका की एक अन्य निजी इक्विटी कंपनी जनरल अटलांटिक ने रिलायंस रिटेल में 0.84 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये 3,675 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, "सिल्वर लेक और इसके सह-निवेशक सभी भारतीयों के लाभ के लिये भारतीय खुदरा क्षेत्र को बदलने की हमारी यात्रा के मूल्यवान साझेदार हैं. हम उनके विश्वास और समर्थन पर प्रसन्न हैं. साथ ही हम वैश्विक प्रौद्योगिकी निवेश में उनके नेतृत्व और भारत में खुदरा क्रांति के लिये उनके संबंधों के मूल्यवान नेटवर्क का लाभ उठाने को लेकर उत्साहित हैं.’’

यह भी पढ़ें- ड्रग्स केस: शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और डीनो मोरिया का नाम आया, रिपोर्ट में दावा IPL 2020 RR vs KKR: कोलकाता ने दर्ज की सीजन की दूसरी जीत, राजस्थान को 37 रनों से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget