एक्सप्लोरर

Shri Lanka Economic Crisis: IMF ने श्रीलंका को दी बड़ी राहत, 3 अरब डॉलर के राहत पैकेज को दी मंजूरी

Shri Lanka Economic Crisis: आईएमएफ अब तक कुल 1.3 बिलियन डॉलर का राहत पैकेज श्रीलंका दे चुकी है. तीसरी राहत पैकेज जारी करने के साथ संकटग्रस्त देश को 333 मिलियन डॉलर की किस्त जारी करने का ऐलान किया.

Shri Lanka Economic Crisis: ग्लोबल लेंडर इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने आज (शनिवार) को श्रीलंका के 2.9 बिलियन डॉलर राहत पैकेज की तीसरी समीक्षा (रिव्यू) को मंजूरी दे दी है. आईएमएफ ने आर्थिक संकट से ग्रस्त देश को 333 मिलियन डॉलर (करीब 3 अरब डॉलर) की किस्त जारी करने का ऐलान किया. इस तरह अब तक कुल 1.3 बिलियन डॉलर की पूंजी श्रीलंका को मिल चुकी है. हालांकि आईएमएफ ने यह वॉर्निंग भी दी है कि साउथ एशियन इकोनॉमी अभी भी कमजोर स्थिति में है. 

आईएमएफ ने बयान में क्या कहा

आईएमएफ ने यह जानकारी एक प्रेस रिलीज में दी है और इसमें यह भी कहा गया कि श्रीलंका के आर्थिक सुधार के संकेत दिख रहे हैं. आईएमएफ ने बयान में कहा कि देश को अपने 12.5 बिलियन डॉलर के बॉन्ड होल्डर लोन रीस्ट्रक्चरिंग और जापान, चीन और भारत जैसे द्विपक्षीय कर्ज दाताओं के साथ 10 बिलियन डॉलर के कर्ज के पुनर्गठन को पूरा करना होगा ताकि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके. श्रीलंका को मार्च 2023 में दिया गया आईएमएफ राहत पैकेज इसकी आर्थिक स्थिति को स्थिर करने में मददगार साबित हुआ है. देश, साल 2022 में सात दशकों में सबसे खराब वित्तीय संकट का सामना कर रहा था.  

राजस्व और सुधार पर ध्यान जरूरी 

आईएमएफ के सीनियर मिशन चीफ पीटर ब्रेयर ने कहा कि टैक्स रेवेन्यू बढ़ाने और सरकारी स्वामित्व वाले एंटरप्राइजेज में सुधार जारी रखना जरूरी है ताकि अगले साल जीडीपी का 2.3 फीसदी का प्राइमरी सरप्लस टारगेट हासिल किया जा सके. ब्रेयर ने कहा, "हमने उनकी प्राथमिकताओं और उद्देश्यों को हासिल करने के लिए एक योजना पर सहमति व्यक्त की है. इसे संसद में प्रस्तुत करने के बाद, चौथी समीक्षा प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. अधिकारियों ने कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों के दायरे में रहने का वादा किया है.

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि एक अंतरिम बजट दिसंबर में संसद में पेश किए जाने की संभावना है और उन्हें दिसंबर के अंत तक ऋण पुनर्गठन पूरा करने की उम्मीद है.

संकट के दौरान हालात

श्रीलंका के आर्थिक संकट के दौरान, गंभीर डॉलर की कमी ने मुद्रास्फीति को 70 फीसदी तक बढ़ा दिया है, करेंसी रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गई और अर्थव्यवस्था में 7.3 फीसदी तक की गिरावट आई है. पिछले साल यह गिरावट 2.3 फीसदी रही. हालांकि, हाल के महीनों में श्रीलंकाई रुपया 11.3 फीसदी मजबूत हुआ है और महंगाई खत्म हो गई है. यहां पिछले महीने कीमतों में 0.8 फीसदीी की गिरावट दर्ज की गई.  

आर्थिक वृद्धि की उम्मीदें

विश्व बैंक के अनुसार, इस साल श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में 4.4 फीसदी की बढ़त होने की संभावना है, जो पिछले तीन साल में पहली बार देखा गया है. आईएमएफ ने यह भी कहा कि श्रीलंका को अपनी आर्थिक योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा और स्थायी सुधार सुनिश्चित करने के लिए समय से कदम उठाने होंगे.

ये भी पढ़ें

Multibagger Stock: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 5 सालों में शेयरधारकों को दे दिया 43 गुना रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget