एक्सप्लोरर

Life Insurance Policy: सालभर में 2 करोड़ से ज्यादा बीमा पॉलिसी हुईं सरेंडर, जानें क्या हैं वजह

वित्त वर्ष 2020-21 के मुकाबले वित्त वर्ष 2021-22 में 3 गुना यानी 2.30 करोड़ बीमा पॉलिसी मैच्योरिटी होने से पहले बंद का दी गईं हैं.

Life Insurance Policy Maturity: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) की वजह से देश में लगे लॉकडाउन ने ज्यादातर लोगों की नोकरिया चली गई. देश की बड़ी संख्या में लोग आर्थिक तंगी का शिकार हुए हैं और अभी भी उस तंगी से लोग उबर नहीं पाए हैं. लिहाजा अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने जीवन बीमा पॉलिसी यानी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को मैच्योर होने से पहले ही बंद करवा रहे हैं. देश के ज्यादातर बीमाधारक अपनी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योेर (Life Insurance Policy Mature) होने से पहले ही उसे बंद करवाते जा रहे हैं. 

2.30 करोड़ पॉलिसी हुई बंद 
वित्त वर्ष 2020-21 के मुकाबले वित्त वर्ष 2021-22 में 3 गुना यानी 2.30 करोड़ बीमा पॉलिसी मैच्योरिटी होने से पहले बंद का दी गईं हैं. बीमा सेक्टर के लिए काम कर रही 24 में से 16 बीमा कंपनियों के सरेंडर पॉलिसीधारकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है.

इन कंपनियों के बीमा हुए सरेंडर  
पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले वित्त वर्ष 2022 में विभिन्न बीमा कंपनियों के इंश्योरेंस पॉलिसी को तय समय से पहले बंद करने वालें पॉलिसीधारकों की संख्या में तेजी आई है. देशभर में 24 बीमा कंपनियों में से 16 कंपनियों की सरेंडर बीमा पॉलिसियों की संख्या वित्त वर्ष 2020-21 के मुकाबले वित्त वर्ष 2021-22 में 3 गुना बढ़ गई है. यानी पॉलिसीधारक बीमा कंपनियों के इंश्योरेंस पॉलिसी को निर्धारित समय से पहले बंद करवा रहे हैं. 69.78 लाख जीवन बीमा पॉलिसी (Life Insurance Policy) वित्त वर्ष 2020-21 में सरेंडर हुई थी और वित्त वर्ष 2021-22 में 2.30 करोड़ बीमा पॉलिसी समय से पहले ही बंद करा दी हैं.

इन कंपनियों से आई रिपोर्ट
देश में बीमा सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India), मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Max Life Insurance), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential), एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) और बजाज आलियांज (Bajaj Allianz) भी शामिल हैं. इन कंपनियों की पॉलिसी लोग सरेंडर कर रहे हैं. इस सूची में आदित्य बिड़ला सनलाइफ, कोटक महिंद्रा, टाटा एआईए, एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस, केनरा-एचएसबीसी, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस, फ्यूचर जेनेराली इंडिया, एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस, एडलवाइस टोकियो लाइफ इंश्योरेंस, अवीवा जीवन बीमा और भारती एक्सा भी शामिल है.

LIC के 43,306 रुपये के प्लान सरेंडर 
वित्त वर्ष 2021-22 में जीवन बीमा पॉलिसियों की एवरेज सरेंडर वैल्यू 62,552 रुपये, वित्त वर्ष 2020-21 में एवरेज सरेंडर वैल्यू 1,67,427 रुपये रुपये थी. वित्त वर्ष 2021-22 में LIC की 2.12 करोड़ इंश्योरेंस पॉलिसी सरेंडर करा दी हैं. जिनकी सरेंडर वैल्यू महज 43,306 रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में सरेंडर वैल्यू 1,49,997 रुपये थी‍.

ये भी पढ़ें: 

One Nation, One Fertiliser : 2 अक्‍टूबर से ‘भारत’ नाम के ब्रांड से मिलेंगे सभी उर्वरक, कंपनियों हो रही नाराज

MSME Samadhaan Portal : MSME समाधान पोर्टल पर छोटे कारोबारियों के लटके 30 हजार करोड़ रुपये, देखें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget