एक्सप्लोरर

Shark Tank India 2: शार्क टैंक इंडिया के जज हैं अरबों के मालिक, जानिए सभी के पास कितनी है दौलत

Shark Tank India: टेलीवीजन के मशहूर शो शार्क टैंक इंडिया अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर शुरू हो गया है. आइए जानते हैं इस सीजन के Judges के नेट वर्थ के बारे में.

Shark Tank India 2 Judges Net Worth: सोनी टीवी का फेमस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India)  का दूसरा सीजन आ चुका है. शो ने अपने पहले सीजन में बड़ी लोकप्रियता कमाई थी. इस शो में नए-नए  एंटरप्रेन्योर अपने बिजनेस आइडिया (Business Idea) को लेकर आते हैं. इसमें वह शो के जज के सामने अपने बिजनेस मॉडल (Business Model)  को रखकर उसके लिए फंडिंग जुटाने की कोशिश करते हैं. पहले सीजन की तरह इस बार भी अमन गुप्ता, पीयूष बंसल, विनीता सिंह, अनुपम मित्तल, नमिता थापर एक बार भी नजर आएंगे. वहीं दूसरे सीजन में भारत पे के को-फाउंडर रहे अशनीर ग्रोवर नजर नहीं आएंगे. इस बार उनकी जगह कार देखो ग्रुप के फाउंडर अमित जैन (Cardekho CEO) नजर आने वाले हैं.

आपको बता दें कि शो में नजर आने वाले यह सभी जज करोड़ों के मालिक है और उन सभी लोगों ने देश में कई बड़ी Unicorn कंपनियां बनाई है. आज हम आपको शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India Season 2) के जज के कंपनियों और उनकी नेटवर्थ (Shark Tank India Judges Networth) के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

1. अमित जैन (Amit Jain)

शार्क टैंक के मेकर्स ने इस बार अशनीर ग्रोवर की जगह कार देखो ग्रुप के फाउंडर अमित जैन को रिप्लेस किया गया है. अमित जैन ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है इसके बाद उन्होंने देश में ऑनलाइन कार बेचने के लिए प्लेटफॉर्म CarDekho.Com की शुरुआत साल 2007 में अपने भाई के साथ की है. इसके अलावा अमित जैन  इंश्योरेंसदेखो.कॉम के भी मालिक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित जैन की नेटवर्थ करीब 2,980 करोड़ रुपये की है.

2. अमन गुप्ता (Aman Gupta)

अमन गुप्ता शार्क टैंक इंडिया के सबसे पॉपुलर जज में से एक हैं. उनकी अनोखा अंदाज लोगों को शो के पहले सीजन में भी बहुत पसंद आया था. अमन गुप्ता ने पॉपुलर आडियो ब्रांड boAt की शुरुआत की थी. वह कंपनी के को फाउंडर और सीएमओ हैं. इसके अलावा कंपनी  स्मार्टवॉच और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम कैटेगरी के कई सामान बेचती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमन गुप्ता की कुल नेट वर्थ 700 करोड़ रुपये के आसपास है.

3. विनीता सिंह (Vineeta Singh)

विनीता सिंह शार्क टैंक इंडिया की सबसे स्टाइलिश जज में से एक रही हैं. उन्होंने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के बाद आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की है. वह देश की बड़ी कॉस्मेटिक कंपनी Sugar की को फाउंडर भी है. विनीता सिंह की नेटवर्थ 300 करोड़ रुपये है.

4. अनुपम मित्तल (Anupam Mittal)

देश की बड़ी matrimonial वेबसाइट Shaadi.com के मालिक अनुपम मित्तल भी करोड़ों के मालिक हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि अब तक उन्होंने कुल 220 से ज्यादा कंपनियों में निवेश किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 185 करोड़ रुपये की है.

5. नमिता थापर (Namita Thapar)

देश की बड़ी फार्मा कंपनी एमक्योर की नमिता थापर सीईओ हैं. उन्होंने अमेरिकन कंपनी GlaxoSmithKline में काम किया है. उनकी कुल नेटवर्थ करीब 600 करोड़ रुपये के आसपास है.

6. पीयूष बंसल (Peyush Bansal)

पीयूष बंसल शार्क टैंक इंडिया के सबसे चर्चित जज में से एक रहे हैं. वह 36 साल के हैं और देश की बड़ी आईवियर कंपनी लेंसकार्ट के सीईओ हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीयूष बंसल की नेटवर्थ करीब 600 करोड़ रुपये की है.

ये भी पढ़ें-

Dense Fog Alert: कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें! दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 फ्लाइट्स की उड़ान में देरी, जानें क्या है ट्रेनों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget