एक्सप्लोरर

Market Outlook: लगातार दूसरे सप्ताह सुधरा बाजार, अब निफ्टी करेगा 20 हजार को पार?, ऐसा है आने वाले दिनों का इशारा

Share Market This Week: पिछले सप्ताह वैश्विक बाजारों के नकारात्मक संकेतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बाद भी घरेलू बाजार ने तेजी दर्ज की. अब देखते हैं, नए सप्ताह में क्या होने वाला है...

लगातार आ रही गिरावट के बाद बाजार के हालात सुधार की राह पर लौट आए हैं. शुक्रवार 8 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बढ़िया प्रदर्शन किया. पिछले सप्ताह के दौरान विदेशी बाजार दबाव में बने रहे और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली जारी रही, फिर भी घरेलू बाजार ने तेजी दिखाई. अब ऐसी उम्मीद बनी है कि नए सप्ताह के दौरान निफ्टी 20 हजार अंक के स्तर को पार कर सकता है.

ऐसा रहा था पिछला सप्ताह

पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 878.4 अंक यानी 1.34 फीसदी के फायदे में रहा था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 384.65 अंक यानी 1.97 फीसदी मजबूत हुआ था. शुक्रवार को बाजार में लगातार छठे दिन तेजी आई थी. सप्ताह के अंतिम दिन सेंसेक्स 66,600 अंक के पास बंद हुआ था,जबकि निफ्टी 19,820 अंक के पास पहुंच गया था. यह घरेलू शेयर बाजार की लगातार दूसरी साप्ताहिक तेजी भी थी. उससे पहले घरेलू बाजार लगातार 5 सप्ताह नुकसान में रहे थे.

नए शिखर पर मिडकैप और स्मॉलकैप

पिछले सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार ने ऐसे समय में तेजी दिखाई, जब अमेरिका बाजार गिरावट में रहे. दूसरी ओर घरेलू मोर्चे पर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली जारी रही. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने इस महीने में आठ सितंबर तक घरेलू बजार से 4,203 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है. एफपीआई अगस्त से ही बिकवाली करने में लगे हुए हैं. बीते सप्ताह के दौरान बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप शुक्रवार को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए.

ये आंकड़े चाल को करेंगे प्रभावित

आने वाले सप्ताह की बात करें तो आर्थिक आंकड़े काफी अहम साबित होंगे. 12 सितंबर मंगलवार को औद्योगिक उत्पादन सूचकांक यानी आईआईपी और खुदरा महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं. सप्ताह के दौरान थोक महंगाई और मैन्यूफैक्चरिंग के आंकड़े भी जारी होंगे. बाहरी मोर्चे पर यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बैठक, ब्रिटेन की जीडीपी के आंकड़े, अमेरिका में महंगाई व बेरोजगारी के आंकड़े, कच्चे तेल की घट-बढ़ और डॉलर की चाल भी बाजार पर असर दिखा सकती हैं.

एक्सपर्ट को बाजार से ये उम्मीद

स्वस्तिका इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के हेड ऑफ रिसर्च संतोष मीणा का कहना है कि इस सप्ताह बाजार में रैली बरकरार रह सकती है. घरेलू बाजार ने नरम वैश्विक संकेतों को दरकिनार कर पिछले सप्ताह अच्छी तेजी दिखाई. निफ्टी, बैंक निफ्टी और सेंसेक्स भी अब तेजी की राह पर लौट आए हैं, जबकि विदेशी बाजारों में नकारात्मक संकेतों की कमी नहीं थी. ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले सप्ताह में भी बाजार की चाल बरकरार रहेगी और निफ्टी 20 हजार अंक के स्तर को पार कर सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह एलएंडटी, एमसीएक्स, आईआरएफसी में कमाई का मौका, डिविडेंड होने वाले हैं 100 से ज्यादा शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kim Kardashian: अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
LPG News: 18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार
18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget