एक्सप्लोरर

Market Outlook: शुरू होने वाला है रिजल्ट का नया सीजन, आर्थिक आंकड़ों की भी भरमार, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा बाजार!

Share Market This Week: पिछले सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में मामूली तेजी देखी गई और इस तरह से लगातार दो सप्ताह की गिरावट पर ब्रेक लग गया...

घरेलू शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह मिला-जुला साबित हुआ. पिछले सप्ताह के दौरान कुछ सेशन में बाजार को नुकसान उठाना पड़ा, जबकि कुछ सेशन फायदे लेकर आए. ओवरऑल पूरे सप्ताह की बात करें तो बाजार हल्के फायदे में रहा और इस तरह से लगातार दो सप्ताह से चली आ रही गिरावट थम गई. अब 9 अक्टूबर से बाजार के नए सप्ताह की शुरुआत होने वाली है.

पिछले सप्ताह ऐसा रहा बाजार

आगे बढ़ने से पहले पुराना हाल देख लें. पिछले सप्ताह के अंतिम दिन 6 अक्टूबर शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 365 अंक मजबूत होकर 66 हजार अंक के पास बंद हुआ. सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में करीब 315 अंक यानी 0.48 फीसदी की तेजी आई. निफ्टी शुक्रवार को करीब 110 अंक की बढ़त के साथ 19,650 अंक के पार बंद हुआ. सप्ताह के दौरान निफ्टी को 0.45 फीसदी का फायदा हुआ.

इजरायल पर हमले से दुनिया हैरान

अब 9 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह की बात करें तो सोमवार को बाजार पर खुलते ही भू-राजनीतिक तनावों का असर दिख सकता है. दो दिनों के साप्ताहिक अवकाश के लिए बाजार बंद होने के बाद शनिवार की सुबह-सुबह उस समय नया भू-राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया, जब हमास ने इजरायल के ऊपर हमला कर दिया. शनिवार की सुबह-सुबह घटी इस घटना से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है और ऐसी आशंका है कि युद्ध लंबा खिंच सकता है. दुनिया भर के शेयर बाजारों पर इस डेवलपमेंट का का सीधा असर होने वाला है.

आर्थिक आंकड़ों का पड़ेगा असर

अगला सप्ताह आर्थिक लिहाज से भी काफी अहम होने वाला है. सप्ताह के दौरान बाजार में नए रिजल्ट सीजन की शुरुआत होने वाली है. आईटी कंपनी टीसीएस 11 अक्टूबर को रिजल्ट जारी कर इसकी शुरुआत कर देगी. नए सप्ताह के दौरान ही थोक व खुदरा महंगाई के आंकड़े सामने आएंगे. बाजार की चाल पर इन आर्थिक आंकड़ों का भी असर हो सकता है.

12 अक्टूबर को अगस्त के लिए औद्योगिक उत्पादन और विनिर्माण उत्पादन के आंकड़े जारी किए जाएंगे. 12 अक्टूबर को ही खुदरा महंगाई के आंकड़े आएंगे. 13 अक्टूबर को सितंबर के लिए थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आंकड़े आएंगे. अन्य फैक्टर्स में डॉलर व क्रूड ऑयल का मूवमेंट महत्वपूर्ण है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: मल्टीग्रेन आटा और ब्रेड है पसंद? खुश हो जाइए, त्योहारों से पहले अब कम हो जाएगा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
Microsoft Layoff: टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह
टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह
Currency News: इस देश में 53 हजार रुपए बन जाते हैं 1 करोड़, 10 हजार रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, जानें बाकी चीजों के दाम
इस देश में 53 हजार रुपए बन जाते हैं 1 करोड़, 10 हजार रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, जानें बाकी चीजों के दाम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget