एक्सप्लोरर

Market Outlook: रिजल्ट सीजन ने पकड़ा जोर, इन फैक्टर्स का होगा बाजार की चाल पर असर

Share Market This Week: घरेलू बाजार लगातार दो सप्ताह की गिरावट से उबरने में कामयाब रहा और वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल के बाद भी पिछले सप्ताह अच्छी तेजी में रहा...

घरेलू शेयर बाजार में पिछले सप्ताह के दौरान लगभग एक फीसदी की तेजी दर्ज की गई. उससे पहले घरेलू बाजार में लगातार दो सप्ताह से मुनाफावसूली का दौर चल रहा था. घरेलू बाजार ने बीते सप्ताह के दौरान ऐसे समय वापसी की, जब दुनिया भर के बाजार उथल-पुथल से परेशान रहे.

बाजार ने की ऐसी रिकवरी

सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार 26 अप्रैल को घरेलू बाजार में बड़ी गिरावट आई. शुक्रवार को सेंसेक्स 609.28 अंक (0.82 फीसदी) के नुकसान के साथ 73,730.16 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी 150.40 अंक (0.67 फीसदी) लुढ़ककर 22,419.95 अंक पर रहा. हालांकि पूरे सप्ताह के हिसाब से बाजार फायदे में रहा. साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में 641.83 अंक (0.87 फीसदी) और निफ्टी में 272.95 अंक (1.23 फीसदी) की तेजी आई.

दो सप्ताह से मुनाफावसूली

घरेलू शेयर बाजार में उससे पहले लगातार दो सप्ताह से गिरावट आ रही थी. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने 10 अप्रैल को नया ऑल टाइम हाई लेवल बनाया था. सेंसेक्स ने पहली बार 75 हजार के स्तर को पार करते हुए 75,124.28 अंक का पीक छू दिया था, जबकि निफ्टी 22,775.70 अंक के शिखर तक जाने में कामयाब हुआ था. उसके बाद बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई थी. ईरान-इजरायल का तनाव बढ़ने से भी बाजार के ऊपर प्रेशर बना था.

इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट

सोमवार 29 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह को देखें तो बाजार के ऊपर कई फैक्टर का असर होने वाला है. सबसे पहले तो कंपनियों के तिमाही परिणाम से बाजार प्रभावित होगा. पूरे सप्ताह में कई कंपनियां मार्च तिमाही का वित्तीय परिणाम जारी करने वाली हैं. उनमें डाबर, फेडरल बैंक, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, टाटा टेक्नोलॉजीज, टाइटन, अडानी पावर, अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे नाम शामिल हैं. सप्ताह के दौरान वाहन कंपनियां अप्रैल महीने की बिक्री के आंकड़े जारी करने वाली हैं.

फेडरल रिजर्व की अहम बैठक

वैश्विक स्तर पर देखें तो अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक सप्ताह का सबसे बड़ा इवेंट है. सप्ताह के तीसरे दिन एक मई को फेड रिजर्व की बैठक के नतीजे सामने आएंगे. उसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के रुख, डॉलर और रुपये की चाल, कच्चा तेल जैसे फैक्टर भी बाजार पर असर डाल सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: कीटनाशक के आरोपों से एमडीएच का इंकार, बोली- सेफ हैं उसके मसाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे पर बड़ी खबर, इस वजह से एकाएक छोड़ी अपनी जिम्मेदारी
HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे पर बड़ी खबर, इस वजह से एकाएक छोड़ी अपनी जिम्मेदारी
Gold-Silver Price: सिर्फ दो दिन में 39800 रुपये महंगा हुआ सोना, जानें आज कितना है 24 से लेकर 18 कैरेट का भाव?
सिर्फ दो दिन में 39800 रुपये महंगा हुआ सोना, जानें आज कितना है 24 से लेकर 18 कैरेट का भाव?
Share Market: शेयर बाजार की बिगड़ती चाल, 900 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी भी 270 अंक नीचे
शेयर बाजार की बिगड़ती चाल, 900 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी भी 270 अंक नीचे
Petrol-Diesel Price: आम जनता को राहत! पेट्रोल-डीजल पर घटाई गई एक्साइज ड्यूटी, जानें आपके शहर का ताजा भाव
आम जनता को राहत! पेट्रोल-डीजल पर घटाई गई एक्साइज ड्यूटी, जानें आपके शहर का ताजा भाव

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, दक्षिणी लेबनान में IDF ने जारी किया तत्काल निकासी का अलर्ट
Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, दक्षिणी लेबनान में IDF ने जारी किया तत्काल निकासी का अलर्ट
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', निशांत कुमार को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', निशांत कुमार को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
US Dollar: डोनाल्ड ट्रंप का नया पावर मूव, अब अमेरिकी डॉलर पर होगा उनका साइन, अभी कौन करता था?
डोनाल्ड ट्रंप का नया पावर मूव, अब अमेरिकी डॉलर पर होगा उनका साइन, अभी कौन करता था?
शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर दिया बयान, कहा - क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं
शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर दिया बयान, कहा - क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
IPL 2026: काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड
काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड
कहीं भी QR स्कैन कर रहे हैं? पहले ये 3 चीजें चेक करें, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान
कहीं भी QR स्कैन कर रहे हैं? पहले ये 3 चीजें चेक करें, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Embed widget