एक्सप्लोरर

कीटनाशक के आरोपों से घरेलू मसाला कंपनी का इंकार, बोली- सेफ हैं उसके मसाले

Pesticide in Spices: हांगकांग और सिंगापुर में दो भारतीय मसाला ब्रांडों के विभिन्न उत्पादों पर रोक लगाए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ है. उसी सिलसिले में एमडीएच ने सफाई जारी की है...

मसालों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए जिम्मेदार कीटनाशक पाए जाने की खबरों के बाद विवाद छिड़ा हुआ है. मसाले के सबसे प्रमुख ब्रांडों में एक एमडीएच ने जारी विवाद के बीच ग्राहकों को आश्वस्त करने का प्रयास किया है. एमडीएच का कहना है कि उसके मसाले इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं. साथ ही उसने अपने मसालों में कीटनाशक होने के आरोपों से भी इंकार किया है.

एमडीएच का विवाद पर स्पष्टीकरण

एमडीएच ने इस बारे में शनिवार को बयान जारी किया. कंपनी का कहना है कि उसे अभी हांगकांग या सिंगापुर के फूड सेफ्टी रेगुलेटर्स से कोई कम्युनिकेशन नहीं मिला है. दोनों देशों के रेगुलेटर्स ने स्पाइस बोर्ड ऑफ इंडिया या घरेलू नियामक एफएसएसएआई को भी कोई टेस्ट रिपोर्ट या कम्युनिकेशन नहीं भेजा है. अपने उत्पादों में हानिकारक कीटनाशक पाए जाने के आरोपों के बारे में कंपनी ने कहा कि ये सही नहीं है. ऐसा आरोप लगाने का कोई ठोस आधार नहीं है.

इस तरह से शुरू हुआ विवाद

यह सारा विवाद इस महीने तब शुरू हुआ, जब हांगकांग और सिंगापुर में दो भारतीय मसाला ब्रांड एमडीएच और एवरेस्ट के उत्पादों में हानिकारक कीटनाशक पाए जाने की खबरें सामने आईं. हांगकांग के सेंटर फोर फूड सेफ्टी का कहना है कि दोनों भारतीय ब्रांडों के कई प्री-पैकेज्ड स्पाइस-मिक्स उत्पादों में एथिलीन ऑक्साइड नामक कीटनाशक पाए गए हैं.

हांगकांग में इन मसालों पर लगी रोक

हांगकांग के नियामक ने लोगों को दोनों ब्रांडों के कई उत्पादों को नहीं खरीदने की हिदायत दी है. साथ ही व्यापारियों को संबंधित उत्पादों को बेचने से मना किया गया है. जिन उत्पादों को लेकर हांगकांग के फूड रेगुलेटर ने निर्देश जारी किया है, उनमें एमडीएच का मद्रास करी पावडर, एमडीएच सांभर मसाला मिक्स्ड मसाला पावडर, एमडीएच करी पावरडा मिक्स्ड मसाला पावडर और एवरेस्ट का फिश करी मसाला शामिल हैं. हांगकांग के बाद सिंगापुर की फूड एजेंसी ने भी एवरेस्ट फिश करी मसाला को बाजार से रिकॉल करने का निर्देश जारी किया.

एमडीएच ने दिया ग्राहकों को भरोसा

एमडीएच ने इसी विवाद को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है. कंपनी का कहना है कि वह स्टोरिंग से लेकर प्रोसेसिंग और पैकेजिंग तक किसी भी स्टेज में अपने उत्पादों में एथिलीन ऑक्साइड का इस्तेमाल नहीं करती है. कंपनी ने ग्राहकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन करती है.

ये भी पढ़ें: भारत में ई-कॉमर्स का बड़ा बाजार, अगले 6 साल में 350 पर्सेंट बढ़ जाएगा आकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget