एक्सप्लोरर

Market Outlook: उथल-पुथल से भरे सप्ताह में बने नए रिकॉर्ड, क्या अब बनने लगा बिकवाली का दबाव?

Share Market This Week: चुनाव परिणाम सामने आने के बाद बाजार के पहले सप्ताह में उथल-पुथल का दौर बरकरार रहा. हालांकि साप्ताहिक आधार पर तेजी में ही रहा...

घरेलू शेयर बाजार में लगातार उथल-पुथल का दौर जारी है. हालांकि वोलेटाइल कारोबार रहने के बाद भी बाजार बीते सप्ताह के दौरान ओवरऑल तेजी दर्ज करने और नए रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहा. ऐसा माना जा रहा है कि अब बाजार पर उच्च स्तर पर होने वाली बिकवाली का दबाव बन रहा है.

नए शिखर पर गए सेंसेक्स-निफ्टी

सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार (14 जून) को बीएसई सेंसेक्स 181.87 अंक (0.24 फीसदी) की तेजी के साथ 76,992.77 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स शुक्रवार को 66.70 अंक (0.29 फीसदी) मजबूत होकर 23,465.60 अंक पर बंद हुआ. सप्ताह के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नए रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे. सेंसेक्स ने जहां 77,145 अंक के स्तर को पार किया, वहीं निफ्टी 23,500 अंक के करीब पहुंचने में कामयाब हुआ.

लगातार दो सप्ताह से फायदे में बाजार

पूरे सप्ताह के हिसाब से बाजार मामूली फायदे में रहा. सप्ताह के हिसाब से बीएसई सेंसेक्स 299.41 अंक यानी 0.39 फीसदी के फायदे में रहा. इसी तरह निफ्टी भी करीब 0.40 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ. हालांकि बाजार में साप्ताहिक आधार पर लगातार तेजी बरकरार रही. उससे पहले 7 जून को समाप्त हुए सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 3.7 फीसदी के फायदे में रहा था, जबकि निफ्टी 3.4 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ था.

छुट्टियों से शुरू हो रहा सप्ताह

शेयर बाजार के लिए नया सप्ताह अवकाश से प्रभावित है. सप्ताह की शुरुआत ही छुट्टी के साथ हो रही है. बकरीद के चलते सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी की छुट्टी रहने वाली है. इसका मतलब हुआ कि नया सप्ताह घरेलू शेयर बाजार के लिए सिर्फ 4 दिनों का रहने वाला है.

शेयर बाजार को बजट का इंतजार

बाजार को लेकर कुछ एनालिस्ट कयास लगा रहे हैं कि अब हाई लेवल पर होने वाली बिकवाली का दबाव बनता दिख रहा है. हालांकि घरेलू व बाहरी मोर्चे पर प्रमुख फैक्टर अनुकूल बने हुए हैं. ऐसे में बाजार में वोलेटाइल ट्रेड बरकरार रह सकता है. घरेलू बाजार में इस सप्ताह भी गतिविधियां तेज रहने वाली हैं. नए सप्ताह के दौरान बाजार में 8 आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं. शेयर बाजार का फोकस धीरे-धीरे बजट पर शिफ्ट हो सकता है, जो अगले महीने पेश होने वाला है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह बन रहे हैं टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और बीपीसीएल जैसे शेयरों से कमाने के मौके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget