एक्सप्लोरर

ओमान से भारत के रास्ते चल पड़ा LNG से ठसाठस भरा कार्गो, देश में गैस संकट के बीच GAIL ने किया बड़ा सौदा

GAIL: सरकारी गैस कंपनी GAIL ने गैस ट्रेडिंग कंपनी (Shell) से बातचीत के जरिए चार्टर्ड जहाज 'ओरियन ह्यूगो' को खरीदा है ताकि देश में गैस की जरूरतों को पूरा करने के लिए सप्लाई सही से हो सके.

Gas Authority of India Limited: पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच GAIL (Gas Authority of India LTD.) ने ओमान से लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का कार्गो खरीदा है ताकि भारत में बढ़ती नेचुरल गैस की जरूरतों को पूरा करने के लिए सप्लाई सही ढंग से हो सके. भारत की इस सरकारी गैस कंपनी ने एक यूरोपियन ट्रेडर से लगभग 17–20 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (mmBtu) की फिक्स्ड कीमत पर बातचीत के जरिए यह कार्गो खरीदा है. 

Kpler के शिपिंग डेटा से पता चलता है कि दुनिया की सबसे बड़ी गैस ट्रेडिंग कंपनियों में से एक शेल (Shell) द्वारा लोड किया गया चार्टर्ड जहाज 'ओरियन ह्यूगो' के 15 मार्च के आसपास भारत पहुंचने की उम्मीद है. कुल मिलाकर देश में LNG संकट से निपटने के लिए GAIL ने यूरोपीय ट्रेडर शेल से यह कार्गो खरीदा है. शेल ने 'ओरियन ह्यूगो' को किराए पर ले रखा है. अब यह कार्गो ओमान से लोड होकर भारत के रास्ते है. फिलहाल इसके अरब सागर में होने की उम्मीद है. 

संकट के समय गेल का बड़ा सौदा 

भारत रोज के स्तर पर नैचुरल गैस की अपनी जरूरत का लगभग आधा हिस्सा करीब 195 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रति दिन (mmscmd) आयात के जरिए ही पूरा करता है. हाल में आई रुकावट से पहले भारत को मिडिल ईस्ट से लगभग 60 mmscmd गैस मिल रही थी. होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने और भारत के सबसे बड़े गैस सप्लायर कतर द्वारा फोर्स मेज्योर घोषित किए जाने के बाद सप्लाई पर असर पड़ा है. इस कमी को मैनेज करने के लिए गेल ने जल्दबाजी में यूरोपीय ट्रेडर के जरिए शेल से बातचीत कर इस सौदे को पूरा किया.

बता दें कि ओमान में Oman LNG के नाम से नैचुरल गैस का एक बहुत बड़ा प्लांट है. इसमें यूरोपीय कंपनी शेल की भी बड़ी हिस्सेदारी है. शेल जैसी बड़ी गैस ट्रेडिंग कंपनियां 'ओरियन ह्यूगो' जैसे सैकड़ों जहाज किराए पर ले रखती हैं और जहां गैस की जरूरत पड़ती है वहां जाते हैं. इसी क्रम में जब गेल को देश के लिए नैचुरल गैस की जरूरत पड़ी, तो ओमान में शेल का चार्टर्ड जहाज 'ओरियन ह्यूगो' तैयार मिला और फटाफट से सौदा कर लिया गया.

GAIL के शेयर पर नजर

ओमान से गैस की खरीद की इस खबर के बाद आज बाजार में ट्रेडिंग के दौरान GAIL के शेयर निवेशकों के फोकस में रहेंगे. बीते कुछ दिनों से गेल के शेयर अपने 52-वीक के लो लेवल (146-147 रुपये) के करीब ट्रेड कर रहा था. अब इस खबर से शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. गेल का उठाया गया यह कदम दिखाता है कि कंपनी संकट के समय किस कदर सक्रिय है. कल यानी कि 11 मार्च को गेल के शेयर NSE पर 1.72 परसेंट की गिरावट के साथ 147.70 रुपये पर बंद हुआ.  

ये भी पढ़ें:

अच्छा! तो ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी ऑयल एंड गैस कंपनी, क्या भारत भी है इनमें शामिल? देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Price: ऑल टाइम हाई से 1.96 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने में भी 50000 की गिरावट; जानें आज कितनी है कीमत?
ऑल टाइम हाई से 1.96 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने में भी 50000 की गिरावट; जानें आज कितनी है कीमत?
8वें वेतन आयोग का गणित: लागू होने के बाद 'टेक-होम' सैलरी होगी दमदार, महंगाई भत्ते पर बड़ी अपडेट
8वें वेतन आयोग का गणित: लागू होने के बाद 'टेक-होम' सैलरी होगी दमदार, महंगाई भत्ते पर बड़ी अपडेट
Share Market: होर्मुज की करेंगे नाकेबंदी! ट्रंप की नई धमकियों से सहमा शेयर बाजार, 1600 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स
होर्मुज की करेंगे नाकेबंदी! ट्रंप की नई धमकियों से सहमा शेयर बाजार, 1600 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स
ट्रंप की धमकी का खौफ! प्री-ओपन में शेयर बाजार में 4500 से ज्यादा अंकों की गिरावट
ट्रंप की धमकी का खौफ! प्री-ओपन में शेयर बाजार में 4500 से ज्यादा अंकों की गिरावट
Advertisement

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डील सिर्फ कुछ ही इंच दूर थी, लेकिन...', ईरान के विदेश मंत्री ने बताया पाकिस्तान में कैसे अचानक बिगड़ गई बात
'डील सिर्फ कुछ ही इंच दूर थी, लेकिन...', ईरान के विदेश मंत्री ने बताया PAK में कैसे अचानक बिगड़ गई बात
Noida Phase 2 Protest Live: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर आक्रामक हुए मजदूर, सेक्टर 62 में रास्ता किया जाम
Live: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर आक्रामक हुए मजदूर, सेक्टर 62 में रास्ता किया जाम
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 25: 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड फिर रचा इतिहास, बनी ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, अब टूटेगा 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड फिर रचा इतिहास, बनी ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
पाकिस्तान में बातचीत फेल होने के बाद ट्रंप का तुगलकी फरमान, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करेगा अमेरिका
पाकिस्तान में बातचीत फेल होने के बाद ट्रंप का तुगलकी फरमान, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करेगा अमेरिका
उत्तर प्रदेश में सुपरफूड की एंट्री, पैशन फ्रूट की खेती शुरू कर कमाएं लाखों रुपये
उत्तर प्रदेश में सुपरफूड की एंट्री, पैशन फ्रूट की खेती शुरू कर कमाएं लाखों रुपये
चीन और अमेरिका को पछाड़ने जा रही भारत की ऑटो इंडस्ट्री, नितिन गडकरी ने बताया मास्टर प्लान
चीन और अमेरिका को पछाड़ने जा रही भारत की ऑटो इंडस्ट्री, नितिन गडकरी ने बताया मास्टर प्लान
Jail VS Prison: जेल और कारागार में क्या होता है फर्क, जानें किसकी सिक्योरिटी सबसे टाइट?
जेल और कारागार में क्या होता है फर्क, जानें किसकी सिक्योरिटी सबसे टाइट?
Embed widget