एक्सप्लोरर

गिरते बाजार में पेनी स्टॉक का जलवा, 5 परसेंट के अपर सर्किट पर हुआ लॉक; कीमत 82 पैसे

Penny stock: पल्सर इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर कल गिरते बाजार में 5 परसेंट के अपर सर्किट को टच करने में कामयाब रहे. फिलहाल कंपनी के शेयर की कीमत 1 रुपये से भी कम 0.82 रुपये है.

Penny stock: शेयर बाजार में बीते बुधवार को जारी उतार-चढ़ाव के बीच एक पेनी स्टॉक ने कमाल कर दिया. गिरते बाजार में यह स्टॉक अपर सर्किट को छूने में कामयाब रहा. यहां  एग्रीकल्चर सप्लाई चेन मैनेजमेंट कंपनी पल्सर इंटरनेशनल लिमिटेड (Pulsar International Ltd) की बात की जा रही है.

क्यों शेयरों में आई तेजी? 

11 मार्च को कारोबार के दौरा पल्सर के शेयर 5 परसेंट के अपर सर्किट पर लॉक हो गए. फिलहाल कंपनी के शेयर की कीमत 1 रुपये से भी कम 0.82 रुपये है. दरअसल, शेयरों में आई इस तेजी की वजह कंपनी की तरफ से किया गया एक ऐलान है. कंपनी ने 14 मार्च को एक मीटिंग बुलाई है, जिसमें निवेशकों के लिए 100 परसेंट तक के फाइनल डिविडेंड के बारे में विचार किया जाएगा.

डिविडेंड की राशि और रिकॉर्ड डेट पर भी इसी दिन फैसला लिया जाएगा. चूंकि अभी शेयरों की कीमत 1 रुपये से भी कम है इसलिए अगर यह अभी के फेस वैल्यू 0.82 रुपये पर अगर 1 रुपये का भी डिविडेंड देती है, तो भी निवेशकों को फायदा होगा. इसी उम्मीद के साथ कल शेयरों में 5 परसेंट का अपर सर्किट लगा. शेयरों का 52- वीक का हाई लेवल 10.25 रुपये और 52- वीक का लो लेवल 0.79 पैसे है. 

बोर्ड मीटिंग में इस पर भी होगा फैसला

डिविडेंड के अलावा बोर्ड की बैठक में कंपनी के 'स्मार्ट एग्री सॉल्यूशन' के विस्तार पर भी विचार किया जाएगा. इसके तहत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और loT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) जैसे मॉर्डन टेक्नोलॉजीज का इस्तेमाल खेती के लिए किए जाने पर भी चर्चा होगी. 

कंपनी ने कारोबारी साल 2025-26 की दिसंबर तिमाही में 3.29 करोड़ का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले (0.66 करोड़) लगभग 400 परसेंट ज्यादा है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

ओमान से भारत के रास्ते चल पड़ा LNG से ठसाठस भरा कार्गो, देश में गैस संकट के बीच GAIL ने किया बड़ा सौदा 

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दो दिन में 25 परसेंट चढ़े RailTel के शेयर, यूपी पुलिस और RVNL जैसी कंपनियों से मिला 700 करोड़ का ठेका
दो दिन में 25 परसेंट चढ़े RailTel के शेयर, यूपी पुलिस और RVNL जैसी कंपनियों से मिला 700 करोड़ का ठेका
US-ईरान सीजफायर की उम्मीदों से लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, 465 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 111 अंक ऊपर
US-ईरान सीजफायर की उम्मीदों से लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, 465 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 111 अंक ऊपर
Share Market: अमेरिका-ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों का असर, गदगद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी दोनों चढ़े
अमेरिका-ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों का असर, गदगद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी दोनों चढ़े
Stocks to Watch: LIC से Vedanta तक ये स्टॉक्स आज बाजार में मचाएंगे धमाल, फोकस में रहेंगे और भी कई शेयर
LIC से Vedanta तक ये स्टॉक्स आज बाजार में मचाएंगे धमाल, फोकस में रहेंगे और भी कई शेयर
Advertisement

वीडियोज

Women’s Reservation Bill: Kalyan Banerjee को PM ने ऐसे घेरा कि विपक्ष भी हंस पड़ा! | NDA Vs INDIA
90s की Iconic Scooter अब Electric में! Kinetic DX Plus Electric Scooter Review #kinetic #autolive
2 साल पुरानी फिर भी उतनी ही मजबूत ! Hyundai Venue ownership review #hyundai #venue #autolive
नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- तुष्टीकरण कर रही सरकार
पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- तुष्टीकरण कर रही सरकार
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Women’s Reservation Bill: महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
सऊदी में फाइटर जेट की तैनाती के बाद आंखों की किरकिरी बना पाकिस्तान? आसीम मुनीर भागे-भागे पहुंचे ईरान
सऊदी में फाइटर जेट की तैनाती के बाद आंखों की किरकिरी बना पाकिस्तान? आसीम मुनीर भागे-भागे पहुंचे ईरान
भयंकर मुसीबत में SRH, तीन दिन में 2 खूंखार खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, फ्रेंचाइजी ने किया एलान
भयंकर मुसीबत में SRH, तीन दिन में 2 खूंखार खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, फ्रेंचाइजी ने किया एलान
जब सलमान खान से पहली बार मिलीं कंगना रनौत, दबंग खान बोले- आप तो भंसाली की हीरोइन हो
जब सलमान खान से पहली बार मिलीं कंगना रनौत, दबंग खान बोले- आप तो भंसाली की हीरोइन हो
TV TRP Report:'क्योंकि' का बजा TRP में डंका, 'ये रिश्ता' के सुधरे हालात, 'अनुपमा' का हुआ बेड़ा गर्क
'क्योंकि' का बजा TRP में डंका, 'ये रिश्ता' के सुधरे हालात, 'अनुपमा' का हुआ बेड़ा गर्क
Rythu Bandhu Scheme: क्या है रायथु बंधु योजना, जानें किन किसानों को मिलता है इसका लाभ?
क्या है रायथु बंधु योजना, जानें किन किसानों को मिलता है इसका लाभ?
Embed widget