एक्सप्लोरर

Market Outlook: कतार में कई अहम आर्थिक आंकड़े, जिनसे इस सप्ताह तय होगी बाजार की दिशा

Share Market This Week: घरेलू शेयर बाजार ने नए वित्त वर्ष की शुरुआत ऑल टाइम हाई लेवल के नए रिकॉर्ड के साथ की है. 5 अप्रैल को समाप्त हुआ सप्ताह बाजार के लिए अच्छा रहा है...

घरेलू शेयर बाजार ने वित्त वर्ष 2024-25 की अच्छी शुरुआत की है. नए वित्त वर्ष के पहले सप्ताह में बाजार ऑल टाइम हाई लेवल का नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहा. अब नए सप्ताह में बाजार को कई अहम आर्थिक आंकड़े प्रभावित करने वाले हैं.

पहले सप्ताह में ही बन गया रिकॉर्ड

बात वित्त वर्ष 2024-25 के पहले सप्ताह की करें तो बाजार में तेजी का क्रम बरकरार रहा. 5 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में निफ्टी50 में 0.84 फीसदी की तेजी आई, जबकि सेंसेक्स 0.81 फीसदी मजबूत हुआ. सप्ताह के अंतिम दिन सेंसेक्स 20.59 अंक (0.028 फीसदी) की हल्की तेजी के साथ 74,248.22 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी50 लगभग फ्लैट 22,513.70 अंक पर बंद हुआ. सप्ताह के दौरान सेंसेक्स ने 74,501.73 अंक का और निफ्टी50 ने 22,619 अंक का नया ऑल टाइम हाई बनाया.

लगातार तीन सप्ताह से बाजार में तेजी

उससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 के आखिरी सप्ताह के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में 1-1 फीसदी की तेजी आई थी. 5 अप्रैल को समाप्त हुआ सप्ताह बाजार के लिए तेजी वाला लगातार तीसरा सप्ताह रहा. पूरे वित्त वर्ष के हिसाब से बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया. 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में सेंसेक्स करीब 25 फीसदी मजबूत हुआ, जबकि निफ्टी में लगभग 28 फीसदी की तेजी आई.

आने वाले हैं ये आर्थिक आंकड़े

घरेलू बाजार के लिए यह सप्ताह अवकाश से प्रभावित रहने वाला है. सप्ताह के दौरान 11 अप्रैल गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में ईद के मौके पर कारोबार नहीं होगा. यह वित्त 2024-25 में घरेलू शेयर बाजार की पहली छुट्टी है. उसके बाद सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन 12 अप्रैल को मार्च महीने के लिए खुदरा महंगाई के आंकड़े और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक जारी होने वाले हैं. बाजार पर इन आंकड़ों का असर दिख सकता है. फरवरी महीने में खुदरा महंगाई की दर 5.09 फीसदी रही थी.

रिजल्ट सीजन की होने वाली है शुरुआत

इस सप्ताह बाजार में नए रिजल्ट सीजन की भी शुरुआत हो रही है. 31 मार्च को समाप्त हुई वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी व अंतिम तिमाही के लिए कंपनियों के रिजल्ट सीजन की शुरुआत सबसे बड़ी आईटी कंपनी व भारतीय शेयर बाजार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस के रिजल्ट के साथ होगी. टीसीएस का मार्च तिमाही का रिजल्ट 12 अप्रैल को जारी होने वाला है.

ये फैक्टर्स भी कर सकते हैं असर

अन्य फैक्टर्स को देखें तो नए सप्ताह में मेनबोर्ड पर भारती हेक्साकॉम की लिस्टिंग होगी, जबकि एसएमई सेगमेंट में 5 नए शेयर शुरुआत करेंगे. सप्ताह के दौरान एसएमई सेगमेंट में ही 3 आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने वित्त वर्ष की शुरुआत हल्के नोट पर की है, लेकिन लिवाल बने हुए हैं. विदेशी मोर्चे पर अमेरिका में जारी होने वाले आर्थिक आंकड़े, कच्चा तेल और डॉलर की घट-बढ़ का असर हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं श्रीनि पल्लिया, जिन्हें डेलापोर्ट के बाद मिली विप्रो की कमान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget