एक्सप्लोरर

Market Outlook: बाजार में लौटी तेजी, बीते सप्ताह 2 पर्सेंट उछाल, अब कैसा रहेगा हाल?

Share Market This Week: शेयर बाजार का पिछला सप्ताह 6 दिनों का रहा था. शनिवार 18 मई को स्पेशल कारोबार के लिए बाजार खुला रहा था, जिसमें दो सेशन का करोबार हुआ था...

चुनावी सीजन में अनिश्चितता की चपेट में आने के बाद पिछला सप्ताह घरेलू बाजार के लिए राहत लेकर आया. 6 दिनों की ट्रेडिंग वाले बीते सप्ताह के दौरान घरेलू शेयर बाजार में 2 फीसदी की रिकवरी दर्ज की गई. अब देखते हैं कि छुट्टियों से प्रभावित रहने वाले नए सप्ताह में बाजार की चाल कैसी रहती है और किन फैक्टरों से प्रभावित होती है.

शनिवार को भी खुला बाजार

सबसे पहले बीते सप्ताह की बात, जो 6 दिनों के कारोबार के हिसाब से खास बन गया. बीते सप्ताह के दौरान डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग के लिए शनिवार को दो सेशन का खास कारोबार हुआ. स्पेशल कारोबार बाजार के लिए ठीक साबित हुआ. कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 342.22 अंक (0.46 फीसदी) मजबूत होकर 74,005.94 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 98.15 अंक (0.44 फीसदी) की तेजी के साथ 22,502 अंक पर रहा.

बीते सप्ताह इतनी रिकवरी

पूरे सप्ताह के हिसाब से देखें तो घरेलू बाजार में लगभग दो फीसदी की तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स सप्ताह के दौरान 1,341.47 अंक यानी 1.84 फीसदी मजबूत हुआ. उसी तरह एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स पूरे सप्ताह के हिसाब से 446.8 अंक यानी 2.02 फीसदी के फायदे में रहा.

चुनावी अनिश्चितता का शिकार

उससे पहले  10 मई को समाप्त हुआ सप्ताह बाजार के लिए खराब साबित हुआ था और लगातार दो सप्ताह से चली आ रही तेजी थम गई थी. चुनावी अनिश्चितता के चलते उस सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,213.68 अंकों यानी 1.64 फीसदी की भारी-भरकम गिरावट आई थी. इसी तरह निफ्टी 50 में सप्ताह के दौरान 420.65 अंकों (1.87 फीसदी) की बड़ी गिरावट आई थी.

4 दिन का ही रहेगा सप्ताह

यह सप्ताह शेयर बाजार के लिए छोटा और छुट्टियों से प्रभावित रहने वाला है. सप्ताह के पहले दिन ही यानी 20 मई सोमवार को बाजार बंद रहने वाला है. सोमवार को मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत मतदान होने वाला है, जिसके चलते वहां सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. इस तरह देखें तो इस सप्ताह में बाजार सिर्फ 4 दिनों के लिए ही खुलने वाला है.

गतिविधियों में तेजी बरकरार

सप्ताह के दौरान बाजार में अच्छा रुख दिख सकता है. ऐसा लग रहा है कि बाजार ने चुनावी अनिश्चितता को डाइजेस्ट कर लिया है. बाजार में गतिविधियों में कोई कमी नहीं आने वाली है. सप्ताह के दौरान 2 नए आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं, जबकि 8 नए शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है. विदेशी निवेशक मई में बिकवाली कर रहे हैं, यह कुछ चिंता की बात है. एफपीआई ने बीते सप्ताह 10,650 करोड़ रुपये की बिकवाली की. हालांकि डीआईआई ने 14,410 करोड़ की लिवाली कर उसके असर को दूर कर दिया.

फेड चेयरमैन की टिप्पणियां

विदेशी मोर्चे पर देखें तो बाजार को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी बनी हुई है. अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जोरोम पॉवेल के कमेंट से बाजार पर असर दिख सकता है. कच्चे तेल और डॉलर इंडेक्स में मजबूती देखी जा रही है. बाजार पर इसका भी असर दिख सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: ऑफिस स्पेस समेत 2 आईपीओ, इस सप्ताह 8 नए शेयरों की लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget