एक्सप्लोरर

Market Outlook: 2024 में भी रिकॉर्ड तोड़ दौड़ लगा रहा बाजार, जानिए इस सप्ताह कैसा रहने वाला है हाल!

Share Market This Week: करेक्शन के साथ साल की शुरुआत करने के बाद घरेलू बाजार एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लग गया है...

घरेलू शेयर बाजार फिर से नए उच्च स्तर पर हैं. साल 2024 के शुरुआती दिनों में कुछ करेक्शन के बाद अब दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांक नए शिखर पर हैं. 12 जनवरी शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी दर्ज की गई. आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में खासकर इस सप्ताह में बाजार का हाल कैसा रहने वाला है...

नए शिखर पर पहुंचा शेयर बाजार

पिछले सप्ताह का हाल देखें तो पूरे सप्ताह के हिसाब से बीएसई सेंसेक्स करीब 660 अंक (0.92 फीसदी) का फायदा हुआ. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 बीते सप्ताह के दौरान 0.79 फीसदी के फायदे में रहा. पिछले सप्ताह के अंतिम दिन सेंसेक्स 847.27 अंक यानी 1.18 फीसदी मजबूत होकर 72,568.45 अंक पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,720.96 अंक का नया ऑलटाइम हाई भी बनाया. इसी तरह निफ्टी 247.35 अंक यानी 1.14 फीसदी मजबूत होकर 21,894.55 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह अपने नए उच्च स्तर 21,928.35 अंक तक पहुंचा. अब निफ्टी इतिहास में पहली बार 22 हजार अंक के स्तर को पार करने की दहलीज पर खड़ा है.

शानदार रहा था पिछला साल

शेयर बाजार में 2024 के दो सप्ताह के दौरान करेक्शन देखने को मिला है. हालांकि उसके बाद भी ओवरऑल बाजार फायदे में ही है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इस साल अब तक करीब 1-1 फीसदी के फायदे में हैं. बाजार के लिए पिछला साल शानदार साबित हुआ था. साल के दौरान सेंसेक्स ने पहली बार 70 हजार अंक के स्तर को पार किया. निफ्टी भी पहली बार 20 हजार अंक के पार निकला. पूरे साल में सेंसेक्स 11,072 अंक (18.10 पर्सेंट) और निफ्टी 3,534 अंक (19.42 पर्सेंट) मजबूत हुआ.

इन घरेलू फैक्टर्स का होगा असर

इस सप्ताह के दौरान घरेलू मोर्चे पर आईपीओ, डिविडेंड और कंपनियों के तिमाही नतीजे बाजार को प्रभावित कर सकते हैं. सप्ताह के दौरान 5 नए आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं, जबकि 5 नए शेयर भी बाजार पर लिस्ट होने वाले हैं. टीसीएस और इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनियों ने तीसरी तिमाही के रिजल्ट सीजन की शुरुआत कर दी है. सप्ताह के दौरान टीसीएस और एचसीएल टेक जैसे शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं.

एफपीआई करने लगे हैं बिकवाली

एफपीआई के रुख से भी बाजार की चाल प्रभावित हो सकती है. लगातार लिवाली कर रहे एफपीआई पिछले सप्ताह बिकवाल रहे हैं. बीते सप्ताह के दौरान एफपीआई ने भारतीय बाजार में इक्विटी की 2,477 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की. इसके अलावा डॉलर-रुपये की चाल, कच्चे तेल के भाव और विदेशी बाजारों के रुख का भी बाजार पर असर हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: कई दिग्गज शेयरों में कमाई का है मौका, डिविडेंड के बंपर सीजन की इस सप्ताह शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
MSME Bill: आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव
आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव
UPI ही नहीं RuPay कार्ड से पेमेंट पर भी लगेगा चार्ज, जानिए दोनों में क्या अंतर है?
UPI ही नहीं RuPay कार्ड से पेमेंट पर भी लगेगा चार्ज, जानिए दोनों में क्या अंतर है?
8th Pay Commission: दिल्ली में अहम बैठकें शुरू, सैलरी और पेंशन पर फैसला जल्द
8th Pay Commission: दिल्ली में अहम बैठकें शुरू, सैलरी और पेंशन पर फैसला जल्द

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget