एक्सप्लोरर

Ex-Dividend Stocks: कई दिग्गज शेयरों में कमाई का है मौका, डिविडेंड के बंपर सीजन की इस सप्ताह शुरुआत

Ex-Dividend Stocks: साल के अंतिम सप्ताह में भी निवेशकों के लिए कमाई करने के कई मौके बन रहे हैं. इस सप्ताह वेदांता का शेयर भी एक्स-डिविडेंड हो रहा है...

नए साल में बाजार में मोमेंटम बना हुआ है. हल्के करेक्शन के बाद दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी फिर से नए रिकॉर्ड स्तर पर हैं. इसके साथ ही बाजार में कमाई करने के मौकों की भी भरमार होने लग गई है. डिविडेंड से कमाई करने के मौकों की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए यह सप्ताह शानदार साबित होने वाला है, क्योंकि अगले कुछ दिनों में टॉप आईटी कंपनियों के शेयर भी एक्स-डिविडेंड होने वाले हैं...

टीसीएस के निवेशकों को तोहफा

इस कड़ी में सबसे बड़ा नाम है टीसीएस का. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी और बाजार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस ने दिसंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर परफॉर्म किया है. अच्छे रिजल्ट के बाद बोर्ड ने निवेशकों को 9-9 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देने की सिफारिश की है. इसके अलावा बोर्ड ने 18-18 रुपये के विशेष लाभांश की भी सिफारिश की है. इस तरह टीसीएस के निवेशकों को हर शेयर पर 27 रुपये का लाभांश मिलने जा रहा है. यह शेयर 19 जनवरी को एक्स-डिविडेंड हो रहा है.

इन दो शेयरों पर भी मिल रहा लाभांश

सप्ताह के दौरान टीसीएस के अलावा एक अन्य बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक का शेयर भी एक्स-डिविडेंड हो रहा है. यह शेयर भी 19 जनवरी को एक्स-डिविडेंड होगा. इसके निवेशकों को 12 रुपये का अंतरिम लाभांश मिलने वाला है. सप्ताह के दौरान एक्स-डिविडेंड होने वाले शेयरों में एक नाम सुखजीत स्टॉर्च एंड केमिकल्स का भी है. इस कंपनी ने 8 रुपये के अंतरिम लाभांश का ऐलान किया है और यह शेयर 15 जनवरी को एक्स-डिविडेंड हो रहा है.

बोनस जारी करने वाले शेयर

डिविडेंड के अलावा सप्ताह के दौरान बोनस से भी कमाई के मौके हैं. सप्ताह के दौरान 17 जनवरी को एमके एक्जिम इंडिया लिमिटेड का शेयर 17 जनवरी को एक्स-बोनस हो रहा है. इसके शेयरहोल्डर्स को हर एक पुराने एक शेयर पर दो शेयरों का बोनस मिलेगा. एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड का शेयर 19 जनवरी का एक्स-बोनस होगा. इसके शेयरधारकों को 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए जाएंगे.

इन शेयरों में भी बन रहे हैं मौके

15 जनवरी से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड और चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड ने शेयरों की पुनर्खरीद करने का ऐलान किया है. इस सप्ताह टाटा कॉफी, रजत फाइनेंस लिमिटेड और त्रिशक्ति इंडस्ट्रीज के भी अहम कॉरपोरेट इवेंट हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget