एक्सप्लोरर

Share Market Opening 29 September: आईटी शेयरों पर प्रेशर के बीच अच्छी शुरुआत, ग्रीन जोन में खुले सेंसेक्स और निफ्टी

Share Market Open Today: शेयर बाजार में कल भारी गिरावट देखी गई थी. घरेलू शेयर बाजार पर पिछले सप्ताह से ही लगातार दबाव बना हुआ है...

Share Market Opening on 29 September: घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के अंतिम दिन कारोबार की ठीक शुरुआत की. आईटी शेयरों पर बरकरार प्रेशर के बीच बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी आज शुक्रवार को ग्रीन जोन में खुले हैं.

बीएसई सेंसेक्स ने कारोबार की शुरुआत 200 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ की, लेकिन शुरुआती मिनटों के कारोबार में बढ़त कुछ सीमित हो गई. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 130 अंक की बढ़त के साथ 65,640 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी करीब 50 अंक मजबूत होकर 19,575 अंक के पास था.

मजबूती के मिल रहे थे संकेत

प्री-ओपन सेशन में तेजी के संकेत दिख रहे थे. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स करीब 250 अंक चढ़ा हुआ था, जबकि निफ्टी भी करीब 60 अंक की बढ़त में था. गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा भी ग्रीन जोन में था. इससे संकेत मिल रहा था कि सप्ताह के अंतिम दिन घरेलू बाजार मजबूती में रह सकते हैं.

कल आई थी जबरदस्त गिरावट

इससे पहले गुरुवार को घरेलू बाजार में बड़ी गिरावट आई थी. बीएसई का सेंसेक्स 610.37 अंक यानी 0.92 फीसदी के नुकसान के साथ 65,508.32 अंक पर आ गया था. वहीं एनएसई का निफ्टी इंडेक्स 20 हजार अंक से नीचे आ गया था. बुधवार को बाजार की लगातार 6 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा था आजर बाजार मामूली तेजी में रहे थे. घरेलू शेयर बाजार पिछले सप्ताह की शुरुआत से दबाव का शिकार हैं.

अमेरिकी बाजारों में लौटी तेजी

घरेलू बाजार को विदेशी बाजारों से मदद मिल रही है. गुरुवार को अमेरिका बाजार कई दिनों बाद तेजी में बंद हुए थे. अमेरिकी बाजारों को जीडीपी के अनुमान से बेहतर आंकड़ों से मदद मिली. अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आंकड़ों के बाद डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 0.35 फीसदी की तेजी में रहा. वहीं नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स (Nasdaq Composite Index) में 0.83 फीसदी की और एसएंडपी 500 (S&P 500 Index) में 0.59 फीसदी की तेजी रही थी.

हांगकांग में शानदार रैली

एशियाई बाजारों की बात करें तो शुक्रवार के कारोबार में मिला-जुला रुख दिख रहा है. दिन के कारोबार में जहां जापान का निक्की 0.11 फीसदी की हल्की गिरावट में है, वहीं हांगकांग का हैंगसेंग 2.18 फीसदी की शानदार तेजी में कारोबार कर रहा है.

दबाव में हैं आईटी शेयर

शुरुआती कारोबार में आईटी शेयर दबाव में दिख रहे हैं. सेंसेक्स पर विप्रो सबसे ज्यादा 0.83 फीसदी गिरा हुआ था. इंफोसिस भी 0.80 फीसदी के नुकसान में था. टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक का शेयर भी गिरा हुआ था. दूसरी ओर एनटीपीसी सबसे ज्यादा करीब 3 फीसदी की तेजी में था. टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील जैसे शेयर भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी में कारोबार कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: इन 6 इंश्योरेंस कंपनियों को मिले 3 हजार करोड़ के नोटिस, जीएसटी चोरी की चल रही है जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
RBI News: भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर
भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget