एक्सप्लोरर

Share Market Opening 21 December: दूसरे दिन भी गिरावट की राह पर बाजार, बना हुआ है वैश्विक दबाव, खुलते ही लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी

Share Market Open Today: इससे पहले बुधवार को घरेलू बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी. वैश्विक बाजारों पर अभी भी दबाव बना हुआ है...

Share Market Opening on 21 December: घरेलू शेयर बाजार आज गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट की राह पर हैं. दुनिया भर के बाजारों पर दबाव बना हुआ है, जिसके चलते दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने रेड जोन में कारोबार की शुरुआत की. दिन के कारोबार में बाजार के नुकसान में ही रहने की आशंका है.

इस तरह हुई आज की शुरुआत

घरेलू बाजार की गिरावट के संकेत पहले से ही मिल रहे थे. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स करीब 600 अंक लुढ़ककर 70 हजार अंक के स्तर से नीचे आया हुआ था. वहीं निफ्टी 115 अंक से ज्यादा डाउन होकर 21,030 अंक के पास आ चुका था. गिफ्टी सिटी में निफ्टी का वायदा करीब 30 अंक गिरकर 21,140 अंक के करीब कारोबार कर रहा था. सुबह 9:15 बजे जब कारोबार की शुरुआत हुई तो सेंसेक्स और निफ्टी 0.70 फीसदी तक गिरे हुए थे.

शुरुआती कुछ मिनटों के कारोबार में घरेलू बाजार ने हल्की रिकवरी दिखाई और नुकसान का फासला कुछ कम हुआ. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स का नुकसान कम होकर 300 अंक से नीचे आ चुका था. यह इंडेक्स करीब 290 अंक के नुकसान के साथ 70,215 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी करीब 85 अंक के घाटे में 21,060 अंक के पास था.

लुढ़क गए अमेरिकी बाजार

वैश्विक बाजारों पर लगातार प्रेशर बना हुआ है. बुधवार को अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट देखी गई. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.27 फीसदी गिरकर 37,100 अंक से नीचे लुढ़क गया. एसएंडपी 500 में 1.47 फीसदी की गिरावट आई. यह दो महीने में इस इंडेक्स के लिए सबसे खराब दिन साबित हुआ. टेक फोकस्ड नास्डैक 1.5 फीसदी गिर गया.

आज अमेरिका में जीडीपी और महंगाई के आंकड़े जारी होने वाले हैं.

एशियाई बाजारों का बुरा हाल

उसके बाद गुरुवार को एशियाई बाजार भी नुकसान में कारोबार कर रहे हैं. जापान का निक्की 1.31 फीसदी, जबकि टॉपिक्स 1.18 फीसदी गिरा हुआ है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.36 फीसदी और कोस्डैक 0.20 फीसदी डाउन है. ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी एएसएक्स 200 में 0.57 फीसदी की गिरावट है. हांगकांग के हंगसेंग का वायदा नुकसान के साथ शुरुआत के संकेत दे रहा है.

कल बाजार में आई ऐसी गिरावट

घरेलू बाजार की बात करें तो बुधवार को दोनों सूचकांकों में भारी गिरावट आई. बुधवार के कारोबार में पहले सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ, लेकिन बाद में औंधे मुंह गिर गए. बीएसई सेंसेक्स 930.88 अंक यानी 1.30 फीसदी टूटकर 70,506.31 पर बंद हुआ. इसी एनएसई का निफ्टी 302.95 अंक यानी 1.41 फीसदी गिरकर 21,150.15 अंक पर रहा.

शुरुआती कारोबार में बड़े शेयर

शुरुआती कारोबार में लगभग सारे बड़े शेयर डाउन थे. शुरुआती सेशन में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 1 फीसदी मजबूत था. एचडीएफसी बैंक लगभग फ्लैट था, जबकि बाकी के 28 शेयर रेड जोन में ट्रेड कर रहे थे. टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा नुकसान में था. एलएंडटी, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड कॉरपोरेशन, महिंदा एंड महिंद्रा जैसे शेयर 1-1 फीसदी से ज्यादा टूटे हुए थे.

ये भी पढ़ें: सहारा के निवेशकों को सरकार का भरोसा- लौटाई जाएगी एक-एक पाई, फिर से सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget