एक्सप्लोरर

Share Market Opening 21 April: वैश्विक गिरावट के बीच हल्की बढ़त के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी, आईटी शेयरों में दिख रहा सुधार

Share Market Open Today: दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जारी है. एशियाई बाजार करीब डेढ़ महीने के निचले स्तर के पास हैं. घरेलू बाजार पर भी इसका असर दिख रहा है...

Share Market Opening on 21 April: वैश्विक बाजारों में गिरावट का रुख बना हुआ है और इसके चलते सप्ताह के अंतिम दिन के कारोबार में एशियाई बाजार करीब डेढ़ महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं. इन सब के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज कारोबार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ की है. दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की है.

प्री-ओपन में इतना नुकसान

घरेलू शेयर बाजार आज का कारोबार शुरू होने के पहले से ही दबाव में थे. सिंगापुर में एनएसई निफ्टी का वायदा एसजीक्स निफ्टी (SGX Nifty) सुबह 90 अंकों की गिरावट में था. इससे संकेत मिल रहा था कि घरेलू बाजार पर आज भी दबाव बना रह सकता है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रो-ओपन सेशन (Pre-Open Session) के दौरान गिरे हुए थे. सेशन शुरू होने से पहले सेंसेक्स करीब 95 अंक के नुकसान में था.

ऐसा रहा शुरुआती कारोबार

दोनों प्रमुख सूचकांकों ने आज कारोबार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ की. सुबह 09:15 बजे जब बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स करीब 100 अंक के फायदे के साथ 59,700 अंक के पार निकल गया था. हालांकि कुछ देर के कारोबार में सेंसेक्स की बढ़त कुछ कम हो गई थी. वहीं निफ्टी भी करीब 30 अंक की बढ़त में कारोबार कर रहा था. आज के कारोबार में घरेलू बाजार के ऊपर दबाव बने रहने की आशंका है.

दबाव में हैं वैश्विक बाजार

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.33 फीसदी और एसएंडपी 500 में 0.60 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, वहीं टेक फोकस्ड नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.80 फीसदी की गिरावट आई थी. एशियाई बाजारों में भी आज दबाव का यही ट्रेंड दिख रहा है. आज के कारोबार में एशियाई बाजार लगभग डेढ़ महीने के सबसे निचले स्तर के पास आ गए हैं. जापान का निक्की इंडेक्स दिन के कारोबार में 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट में है, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.12 फीसदी के नुकसान में है. चीन का शंघाई कंपोजिट 0.17 फीसदी गिरा हुआ है, तो दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.60 फीसदी के नुकसान में है.

बड़ी कंपनियों का ऐसा हाल

शुरुआती कारोबार की बात करें तो बड़ी कंपनियों के शेयरों मिला-जुला रुख दिख रहा है. सुबह 09:20 बजे सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान में हैं. आज के कारोबार में आईटी शेयरों में रिकवरी दिख रही है. शुरुआती कारोबार में एचसीएल टेक सबसे ज्यादा करीब 1.25 फीसदी के फायदे में है. कंपनी ने गुरुवार को परिणाम जारी किया, जो बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहा. शुरुआती कारोबार में इंफोसिस और विप्रो जैसे आईटी शेयर भी बढ़त में हैं. दूसरी ओर टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी जैसे शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

आने वाला है रिलायंस का रिजल्ट

यह सप्ताह अब तक घरेलू शेयर बाजार के लिए ठीक साबित नहीं हुआ है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ की थी. उसके बाद इस सप्ताह के ज्यादातर सेशन में दोनों सूचकांक गिरकर बंद हुए हैं. आज दिन में सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का रिजल्ट आने वाला है. निवेशकों की निगाहें इसपर टिकी रहेंगी.

ये भी पढ़ें: अभी से शुरू कर दें टैक्स बचाने का काम, लेट-लतीफी से होंगे ये नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget