एक्सप्लोरर

Share Market Opening 20 October: घरेलू बाजार पर ग्लोबल प्रेशर हावी, तीसरे दिन भी नुकसान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी

Share Market Open Today: बाजार लगातार तीन दिनों से दबाव में है. इससे पहले बुधवार और गुरुवार दोनों दिन घरेलू बाजार नुकसान में बंद हुए थे...

Share Market Opening on 20 October: घरेलू शेयर बाजार ने आज सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भी नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की है. घरेलू बाजार पर वैश्विक बाजारों की गिरावट और बड़े शेयरों की कमजोर शुरुआत का दबाव दिख रहा है. शुरुआती सेशन में लगभग सारे बड़े शेयर प्रेशर में दिख रहे हैं.

प्री-ओपन सेशन से मिले ये संकेत

घरेलू प्री-ओपन सेशन से नुकसान का संकेत दे रहे थे. बाजार खुलने से पहले सेंसेक्स करीब 200 अंकों के नुकसान में था. निफ्टी भी करीब 60 अंक गिरा हुआ था. गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा भी नुकसान के संकेत दे रहा था. इस तरह लग रहा है कि आज शुक्रवार को दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की जा सकती है.

सुबह 9:15 बजे जब बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा लुढ़क गया. शुरुआती चंद मिनटों के कारोबार में बाजार वोलेटाइल दिख रहा है. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स करीब 200 अंकों के नुकसान के साथ 65,450 अंक से नीचे कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी भी 80 अंक से ज्यादा गिरा हुआ था और 19,550 अंक से नीचे आ चुका था.

लगातार दो दिन गिर चुका है बाजार

इससे पहले गुरुवार को घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई थी. बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 250 अंक के नुकसान के साथ 65,630 अंक से नीचे बंद हुआ था. वहीं निफ्टी करीब 50 अंक गिरकर 19,625 अंक से नीचे आ गया था. बुधवार को सेंसेक्स में 550 अंक से ज्यादा की और निफ्टी में 140 अंक से ज्यादा की गिरावट आई थी.

वैश्विक बाजारों में गिरावट जारी

वैश्विक बाजार अभी भी गिरावट की चपेट में बने हुए हैं. गुरुवार को अमेरिकी बाजार घाटे में बंद हुए थे. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.75 फीसदी की गिरावट आई थी. वहीं नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.96 फीसदी की और एसएंडपी 500 में 0.85 फीसदी की गिरावट आई थी. आज के कारोबार में एशियाई बाजार भी नुकसान में हैं. जापान का निक्की 0.52 फीसदी गिरा हुआ है, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.36 फीसदी लुढ़का हुआ है.

बड़े शेयरों में हो रही बिकवाली

आज के कारोबार में लगभग सारे बड़े शेयरों ने नुकसान के साथ शुरुआत की है. शुरुआती सेशन में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ 7 को छोड़कर सारे शेयर गिरे हुए हैं. टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया के शेयर करीब 1-1 फीसदी मजबूत हैं. टीसीएस, विप्रो और मारुति के शेयरों में मामूली तेजी दिख रही है. दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व जैसे शेयर डेढ़ फीसदी तक के नुकसान में हैं.

ये भी पढ़ें: भारत में कम होने लगी महंगाई, आरबीआई को यकीन- सुधरने लगे वृहद आर्थिक हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget