एक्सप्लोरर

Share Market Opening 17 March: मजबूत ग्लोबल ट्रेंड के बीच घरेलू बाजार की अच्छी शुरुआत, खुलते ही चढ़े सेंसेक्स-निफ्टी

Share Market Open Today: घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांच दिनों से जारी गिरावट पर गुरुवार को ब्रेक लग गया था. आज गुरुवार को भी शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के संकेत दे रहे हैं.

Share Market Opening on 17 March: मजबूत वैश्विक संकेतों (Strong Global Trend) के दम पर सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन मजबूती की राह पर हैं. दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने आज कारोबार की शानदार शुरुआत की. सेशन शुरू होने के चंद मिनटों में दोनों फीसदी की बढ़त ले चुके थे.

प्री-ओपन में मिले ऐसे संकेत

घरेलू शेयर बाजार आज सेशन शुरू होने के पहले से ही मजबूती का संकेत दे रहे थे. सिंगापुर में एनएसई निफ्टी का वायदा एसजीक्स निफ्टी (SGX Nifty) सुबह करीब 122.50 अंक यानी 0.72 फीसदी की ठीक-ठाक तेजी में था, जिससे इस बात का संकेत मिल रहा था कि आज घरेलू शेयर बाजार करोबार की मजबूत शुरुआत कर सकते हैं. बाजार में उथल-पुथल का बैरोमीटर इंडिया विक्स 0.48 फीसदी गिरा हुआ था. यह भी आज अच्छी शुरुआत के पक्ष में था. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रो-ओपन सेशन (Pre-Open Session) के दौरान बढ़त में थे. सेशन शुरू होने से पहले सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़ा हुआ था. निफ्टी भी 125 अंक से ज्यादा की तेजी में था.

ऐसा रहा शुरुआती सेशन का हाल

आज जब बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स करीब 530 अंक की बढ़त के साथ 58,160 अंक के पार निकल गया. इसी तरह एनएसई निफ्टी करीब 135 अंक की मजबूती के साथ 17,130 अंक के पार रहा. आज दिन के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की चाल पर ग्लोबल मार्केट के ट्रेंड का असर हो सकता है. आज के कारोबार में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और गुजरात नर्मदा वैली एफएंडओ बैन के दायरे में हैं. बाजार की चाल पर विदेशी व घरेलू निवेशकों का भी असर होगा.

लगातार गिरावट पर कल लगा ब्रेक

इससे पहले गुरुवार को बाजार में लगातार पांचवें दिन की गिरावट थम गई थी. गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने भले ही कारोबार की शुरुआत खराब की थी, लेकिन बाद में वापसी करने में सफल रहे थे. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स करीब 80 अंक मजबूत रहा था, जबकि निफ्टी भी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था.

विदेशी बाजारों में लौटी तेजी

विदेशी बाजारों को देखें तो अभी भी अमेरिकी बैंकिंग संकट का काफी असर हो रहा है. बीते कुछ दिनों में अमेरिका में दो बैंक सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक बंद हो चुके हैं. इसके बाद एक अन्य बैंक फर्स्ट रिपब्लिक बैंक भी संकट में है, जबकि दूसरी ओर क्रेडिट सुईस चुनौतियों का सामना कर रहा है. हालांकि फर्स्ट रिपब्लिक और क्रेडिट सुईस दोनों के उबारने के प्रयास तेज हो गए हैं, जिससे बाजार करे राहत मिली है. इसके चलते गुरुवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.17 फीसदी, एसएंडपी 500 में 1.76 फीसदी और टेक फोकस्ड नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 2.48 फीसदी की तेजी आई. आज के कारोबार में एशियाई बाजार भी तेजी में हैं. जापान के निक्की इंडेक्स में 0.68 फीसदी की और हांगकांग का हैंगसेंग में 1.31 फीसदी की तेजी देखी जा रही है.

टॉप-30 कंपनियों की शुरुआत

सेंसेक्स की बात करें तो शुरुआती कारोबार में सिर्फ 03 कंपनियों सन फार्मा, भारती एयरटेल और टीसीएस के शेयर नुकसान में हैं, जबकि बाकी 27 कंपनियों के शेयर फायदे में हैं. इंफोसिस और एचसीएल टेक 1.80 फीसदी तक की तेजी में हैं. अल्ट्रा सीमेंट, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स भी शुरुआती कारोबार में 1-1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त में हैं.

ये भी पढ़ें: पहली बार नहीं हुआ ऐसा सौदा, इन मौकों पर भी 100 रुपये से कम में बिकी हैं कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget