एक्सप्लोरर

Share Market Opening 15 September: घरेलू शेयर बाजार की तेजी बरकरार, शुरुआती कारोबार में 200 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स

Share Market Open Today: गुरुवार को घरेलू बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया था और निफ्टी पहली बार 20,100 अंक के पार बंद हुआ था. आज बाजार नए शिखर पर पहुंच सकता है...

Share Market Opening on 15 September: घरेलू शेयर बाजार की तेजी सप्ताह के अंतिम दिन भी बनी हुई है. एक दिन पहले नया रिकॉर्ड बनाने के बाद आज दोनों प्रमुख सूचकांकों ने कारोबार की सधी शुरुआत की है. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 200 अंक से ज्यादा चढ़ा हुआ है.

ऐसी हुई आज की शुरुआत

बीएसई सेंसेक्स ने बढ़त के साथ 67,659.91 अंक पर शुरुआत की. थोड़ी ही देर में बाजार 200 अंक से ज्यादा चढ़ गया. सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 230 अंक से ज्यादा की बढ़त लेकर 67,750 अंक के पार कारोबार कर रहा था. इससे एक दिन पहले गुरुवार को सेंसेक्स 67,519 अंक पर बंद हुआ था.

निफ्टी आज 20,156.45 अंक पर खुला. गुरुवार को निफ्टी पहली बार 20,100 अंक के पार बंद हुआ था और नए हाई लेवल तक भी पहुंच गया था. सुबह 9:25 बजे निफ्टी करीब 50 अंक मजबूत होकर 20,155 अंक के पास कारोबार कर रहा था.

वैश्विक बाजारों से मिल रहा सपोर्ट

घरेलू बाजार प्री-ओपन सेशन से ही मजबूत बने हुए हैं. आज बाजार को वैश्विक समर्थन मिल रहा है. गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त में बंद हुए थे. अमेरिका में फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने का डर कुछ कम हुआ है. मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने आशंका को कम किया है. इसके चलते गुरुवार को डाउ जोन्स 0.96 फीसदी मजबूत हुआ. इसी तरह नास्डैक् में 0.81 फीसदी की और एसएंडपी 500 में 0.84 फीसदी की तेजी आई.

सप्ताह के अंतिम दिन एशियाई बाजार भी तेजी में हैं. दिन के कारोबार में जापान का निक्की 1 फीसदी से ज्यादा उछला हुआ था. टॉपिक्स इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी चढ़ा हुआ था. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.65 फीसदी मजबूत था, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग भी तेजी में कारोबार कर रहा था.

आज के कारोबार में प्रमुख शेयर

शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में मिला-जुला रुख दिख रहा था. जहां एक ओर सेंसेक्स पर टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, विप्रो जैसे शेयर 1-1 फीसदी से ज्यादा मजबूत थे, वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर्स में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही थी. एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस जैसे शेयर भी ठीक-ठाक तेजी में थे. आज आईटी शेयरों में रैली देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें: रूस को भी नहीं है चीन पर भरोसा?, इस साल भारत से खरीद सकता है 35 लाख टन एलुमिना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget