एक्सप्लोरर

India-Russia Trade: रूस को भी नहीं है चीन पर भरोसा?, इस साल भारत से खरीद सकता है 35 लाख टन एलुमिना

Russia Alumina Import: आर्थिक प्रतिबंधों के बाद रूस ने चीन से खरीदारी बढ़ाई थी, लेकिन अब वह विकल्पों को खोज रहा है और एलुमिना के लिए भारत पसंदीदा सप्लायर बनकर उभरा है...

अमेरिका की अगुवाई में पश्चिमी देशों के द्वारा रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने से दुनिया के व्यापार संतुलन पर व्यापक असर हुआ है. रूस के व्यापार पर तो इसका असर बहुत ज्यादा हुआ है. इन प्रतिबंधों के बीच रूस को अपने सामानों के लिए वैकल्पिक बाजार और जरूरत की चीजों के लिए नए सप्लायर खोजने की जरूरत पड़ी है. बदले हालात में रूस को भारत और चीन से काफी मदद मिली है, लेकिन रॉयटर के एक ताजे एनालिसिस से पता चलता है कि चीन पर रूस को भी भरोसा नहीं है. उससे बेहतर रूस को भारत पर निर्भर रहना लगता है.

आर्थिक प्रतिबंधों से बंद हुई आपूर्ति

रॉयटर्स के एनालिसिस के अनुसार, रूस ने कई इंडस्ट्री के लिए बेहद जरूरी एल्यूमीनियम के मामले में निर्भरता में बदलाव किया है. आर्थिक प्रतिबंधों से पहले रूस को एल्यूमीनियम की कच्ची सामग्री एलुमिना की आपूर्ति यूक्रेन और ऑस्ट्रेलिया से मिल जाती थी. पिछले साल फरवरी से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते रूस पर कई कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं. इससे रूस को एलुमिना की आपूर्ति बाधित हो गई, तो ऐसे में उसने चीन से इसे मंगाना शुरू किया, लेकिन अब रूस दूसरे विकल्प तलाश रहा है.

30 फीसदी करना पड़ता है आयात

रूस की कंपनी रूसाल दुनिया की सबसे बड़ी एल्यूमीनियम उत्पादक कंपनियों में से एक है. उसे चीन के बाद दुनिया की सबसे बड़ी एल्यूमीनियम कंपनी माना जाता है. रूसाल के अपने एलुमिना के स्रोत रूस, आयरलैंड, जमैका और गिनी जैसे देशों में हैं, जहां से कंपनी को जरूरत का 70 फीसदी यानी 5.5 मिलियन टन एलुमिना मिल जाता है. बाकी के 30 फीसदी एलुमिना की आपूर्ति कंपनी यूक्रेन और ऑस्ट्रेलिया से खरीदकर करती थी.

चीन पर निर्भरता की कीमत

प्रतिबंधों के बाद रूसाल ने इसके लिए चीन का रुख किया. पिछले साल रूस ने चीन से रिकॉर्ड एलुमिना की खरीदारी की और चीन के लिए एलुमिना का सबसे बड़ा बाजार बन गया. हालांकि इससे रूस को नुकसान हुआ कि उसे पहले से ज्यादा भुगतान करना पड़ गया. पहले जो खर्च 1.1 बिलियन डॉलर का था, वह चीन से खरीदने पर 2022 में 1.8 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया.

6 महीने में हो गया इतना निर्यात

बढ़ी लागत के कारण रूसाल ने विकल्प खोजना शुरू किया, जो उसे मिला कजाखस्तान और भारत के रूप में. इस साल के पहले छह महीने में भारत के एलुमिना के लिए रूस दूसरा सबसे बड़ा खरीदार रहा है. भारत ने इस दौरान रूस को 1,89,379 टन एलुमिना का निर्यात किया है. पिछले साल यानी 2022 के शुरुआती 6 महीने में यह निर्यात जीरो रहा था. भारत की सरकारी कंपनी नालको रूस की प्राइमरी एलुमिना सप्लायर है. इस साल रूस भारत से 35 लाख टन से ज्यादा एलुमिना खरीद सकता है.

ये भी पढ़ें: आखिरी रुकावट भी दूर, इन राज्यों में बनेंगी जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की 31 बेंच, अधिसूचना जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Gold Price: क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
200 Note: कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन
कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget