एक्सप्लोरर

Share Market Opening 6 June: सरकार बनने की उम्मीद से बाजार में हरियाली, 400 अंक से ज्यादा मजबूत खुला सेंसेक्स

Share Market Open Today: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी. हालांकि उसके बाद बाजार अच्छी रिकवरी करने में लगा हुआ है...

Share Market Opening 6 June: घरेलू शेयर बाजार में दो दिन पहले चुनावी परिणाम वाले दिन आई भयंकर गिरावट के बाद लगातार रिकवरी दिख रही है. आज गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन अच्छी रिकवरी की राह पर दिख रहा है.

बीएसई सेंसेक्स ने आज कारोबार की शुरुआत 370 अंक की तेजी के साथ की. निफ्टी भी 0.50 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर खुला. हालांकि बाद में बाजार की तेजी थोड़ी कम हुई. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स करीब 300 अंक के फायदे में 74,680 अंक के पार था. निफ्टी लगभग 75 अंक के फायदे में 66,700 अंक के पास था.

रिकवरी जारी रहने के संकेत

प्री-ओपन सेशन में बाजार की रिकवरी जारी रहने के संकेत मिल रहे थे. बाजार खुलने से पहले के सेशन में बीएसई सेंसेक्स लगभग 700 अंक चढ़ा हुआ था और 75 हजार अंक के पार निकला हुआ था. निफ्टी भी लगभग 180 अंक की तेजी में 22,800 अंक के करीब था. वहीं दूसरी ओर गिफ्ट निफ्टी लगभग 100 अंक के प्रीमियम के साथ 22,680 अंक के पार था.

कल इतना उछला था बाजार

इससे पहले चुनाव परिणाम के एक दिन बाद बाजार ने शानदार रिकवरी की. बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 2,303.20 अंक (3.20 फीसदी) की शानदार रिकवरी के साथ 74,382.24 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 735.85 अंक (3.36 फीसदी) की बड़ी छलांग लगाकर 22,620.35 अंक पर रहा.

उम्मीद से कमतर रिजल्ट ने किया निराश

उससे पहले चुनाव परिणाम वाले दिन मंगलवार को बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी. मंगलवार 4 जून को कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में 8 फीसदी तक की गिरावट आई थी. बाद में बाजार नुकसान की हल्की भरपाई कर बंद हुआ था. उस दिन सेंसेक्स में 4,389.73 अंक (5.74 फीसदी) की जबरदस्त गिरावट आई थी और बाजार 72,079.05 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी 1,379.40 अं (5.93 फीसदी) गिरकर 21,884.50 अंक पर रहा था.

मोदी सरकार की उम्मीद से सपोर्ट

बाजार को मोदी सरकार की आराम से वापसी की उम्मीद थी. हालांकि चुनाव परिणाम में भाजपा को अकेले बहुमत नहीं मिल पाया. इससे नर्वस बाजार रिजल्ट के दिन लुढ़कते चला गया. हालांकि भाजपा गठबंधन आराम से सरकार बनाने की स्थिति में है. इससे बाजार को सपोर्ट मिला. निवेशकों की बॉटम फिशिंग यानी निचले स्तर पर अच्छे शेयरों की खरीद से भी बाजार को उबरने में मदद मिली.

शुरुआती कारोबार में बड़े शेयर

आज शुरुआती सेशन में बड़े शेयरों में भी रिकवरी दिख रही है. सेंसेक्स के 30 में से 20 से ज्यादा शेयर हरे निशान में खुले. शुरुआती सेशन में एनटीपीसी सबसे ज्यादा 3.75 फीसदी की तेजी के साथ रिकवरी की अगुवाई कर रहा था. एसबीआई, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड कॉरपोरेशन जैसे शेयर भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की तेजी में थे. वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर लगभग 3 फीसदी गिरा हुआ था. नेस्ले इंडिया और सन फार्मा भी 1-1 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में थे.

ये भी पढ़ें: 3 ट्रिलियन से ज्यादा हुआ एमकैप, एप्पल से भी बड़ी कंपनी बन गई एनविडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget