एक्सप्लोरर

Share Market Opening 11 March: वैश्विक दबाव में गिरा बाजार, नुकसान के साथ सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत

Share Market Open Today: घरेलू शेयर बाजार में लगातार चार सप्ताह से रैली देखी जा रही है. बीते 4 सप्ताह में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 3-3 फीसदी की तेजी आ चुकी है...

Share Market Opening 11 March: वैश्विक बाजारों में जारी गिरावट के चलते आज घरेलू बाजार की भी शुरुआत खराब हो गई. सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में लाल निशान में चले गए. हालांकि घरेलू स्तर पर मिल रहे सपोर्ट से नुकसान सीमित दिख रहा है.

इस तरह रहा शुरुआती सेशन

सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर जब बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी हल्की तेजी में थे. हालांकि चंद मिनटों के कारोबार में ही स्थिति पलटने लग गई. सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 60 अंक के नुकसान में था और 74,060 अंक के पास आ चुका था. वहीं निफ्टी50 इंडेक्स 14 अंक नीचे 22,480 अंक के पास आ चुका था.

प्री-ओपन सेशन में रहा मजबूत

घरेलू बाजार सेशन शुरू होने के पहले अच्छी शुरुआत के संकेत दे रहा था. गिफ्टी सिटी में निफ्टी का वायदा सुबह में 22,652 अंक पर था, जो पिछले स्तर की तुलना में करीब 100 अंक ऊपर था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स करीब 60 अंक की बढ़त लेकर 74,180 अंक के पास और निफ्टी 24 अंक मजबूत होकर 22,517 अंक पर था.

वैश्विक बाजारों में बड़ी गिरावट

हालांकि दूसरी ओर वैश्विक बाजारों में दबाव दिख रहा है. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट देखी गई थी. वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज करीब 70 अंक गिरकर 38,725 अंक से नीचे आ गया था. एसएंडपी500 में 0.65 फीसदी की और नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 1.16 फीसदी की गिरावट आई थी. आज सप्ताह के पहले दिन एशियाई बाजार में बड़ी गिरावट दिख रही है. जापान का निक्की 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़का हुआ है. दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.39 फीसदी और टॉपिक्स में 1.33 फीसदी की गिरावट दिख रही है. वहीं हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स हल्की तेजी दिखा रहा है.

गुरुवार को बना था ये रिकॉर्ड

इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 33.40 अंक (0.045 फीसदी) की हल्की तेजी के साथ 74,119.39 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी 19.50 अंक (0.087 फीसदी) की बढ़त के साथ 22,493.55 अंक पर रहा था. गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने क्रमश: 74,245.17 अंक और 22,525.65 अंक का अपना नया लाइफाटाइम हाई बनाया था. शुक्रवार को शिवरात्रि के चलते बाजार में छुट्टी रही थी. घरेलू बाजार में पिछले 4 लगातार सप्ताह से तेजी आ रही है और इस दौरान दोनों प्रमुख सूचकांकों में करीब 3-3 फीसदी की तेजी आ चुकी है.

शुरुआती कारोबार में बड़े शेयर

शुरुआती सेशन में सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 14 के शेयर तेजी में थे, जबकि 16 शेयर नुकसान में ट्रेड कर रहे थे. शुरुआती कारोबार में अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा करीब डेढ़ फीसदी के फायदे में था. भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, बजाज फिनसर्व जैसे शेयर भी मजबूत थे. दूसरी ओर टाटा स्टील 1.70 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में था. टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक जैसे शेयर भी लुढ़के हुए थे.

ये भी पढ़ें: राजस्थान के लोगों को मिली राहत, खत्म हुई पेट्रोल पंपों की हड़ताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Rate: वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget