एक्सप्लोरर

Share Market: शेयर बाजार की छुट्टी, महीने के पहले दिन इस कारण बंद है बीएसई और एनएसई पर कारोबार

Share Market Holiday: आज से नए महीने मई 2024 की शुरुआत हुई है, लेकिन महीने का पहला दिन ही घरेलू शेयर बाजार के लिए छुट्टी वाला दिन है...

आज 1 मई से चालू वित्त वर्ष के दूसरे महीने की शुरुआत हो गई है. हालांकि घरेलू शेयर बाजार के लिए यह शुरुआत अलग है. आज नए महीने यानी मई 2024 के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार पर कोई कारोबार नहीं होगा, क्योंकि आज बाजार के लिए छुट्टी का दिन है.

आज इस कारण बंद है बाजार

दरअसल मई महीने के पहले दिन यानी 1 मई को हर साल महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर महाराष्ट्र राज्य में सरकारी छुट्टी होती है. चूंकि दोनों प्रमुख घरेलू शेयर बाजार बीएसई और एनएसई मुंबई (महाराष्ट्र) में स्थित हैं. इस कारण महाराष्ट्र में होने वाली सरकारी छुट्टियों के दिन दोनों प्रमुख घरेलू शेयर बाजार बंद रहते हैं. यही कारण है कि आज 1 मई को महाराष्ट्र दिवस की सरकारी छुट्टी के मौके पर भी दोनों बाजार बंद हैं.

आज ही हुई थी राज्य की स्थापना

महाराष्ट्र राज्य की स्थापना 1 मई को ही हुई थी. देश में भाषाई आधार पर नए राज्यों के गठन को मंजूरी मिलने के बाद 1 मई 1960 को महाराष्ट्र नाम से नया राज्य अस्तित्व में आया था. इस उपलक्ष्य में हर साल 1 मई को महाराष्ट्र स्थापना दिवस या महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है. यह पूरे महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश का दिन होता है. इस मौके पर न सिर्फ शेयर बाजार बंद रहते हैं, बल्कि महाराष्ट्र राज्य में सारे सरकारी दफ्तर व बैंकों के ब्रांच भी बंद रहते हैं. मतलब आज महाराष्ट्र में बैंकों की भी छुट्टी है.

इस महीने और भी छुट्टियां

मई महीने में शेयर बाजार में और भी छुट्टियां पड़ रही हैं. महीने के दौरान 20 तारीख (सोमवार) को भी घरेलू शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. यह मई महीने की दूसरी छुट्टी होगी. दरअसल मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर आम चुनाव 2024 के पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होने वाला है. ऐसे में उस दिन शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा.

महीने में टोटल 10 छुट्टियां

वीकेंड की छुट्टियों को मिला दें तो मई महीने के दौरान घरेलू शेयर बाजार में कुल 10 छुट्टियां पड़ने वाली हैं. बाजार शनिवार के चलते 4 मई, 11 मई, 18 मई और 25 मई को बंद रहेगा, जबकि रविवार के चलते 5 मई, 12 मई, 19 मई और 26 मई को बाजार में कारोबार नहीं होगा. वहीं 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 20 मई को मतदान के चलते भी बाजार बंद है.

ये भी पढ़ें: लगातार दूसरे महीने मिली राहत, आज से इतने कम हुए एलपीजी सिलेंडर के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget