एक्सप्लोरर

LPG Cylinder: लगातार दूसरे महीने मिली राहत, आज से इतने कम हुए एलपीजी सिलेंडर के दाम

LPG Prices Reduced: एलपीजी सिलेंडरों के दाम में यह लगातार दूसरी कटौती है. इससे पहले पिछले महीने अप्रैल में भी एलपीजी सिलेंडरों के दाम कम किए गए थे...

देश भर में जारी लोकसभा चुनाव के बीच आम लोगों को फिर से राहत मिली है. सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों के द्वारा एलपीजी सिलेंडरों के दाम में लगातार दूसरी बार कटौती की गई है. इससे महंगाई की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है.

इन सिलेंडरों के कम हुए दाम

सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आज से देश के विभिन्न शहरों में एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 19 रुपये तक की कटौती की गई है. हालांकि इस कटौती का लाभ सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर ही मिलेगा. घरेलू इस्तेमाल वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.

आपके शहर में आज से ये दाम

ताजी कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम कम होकर 1,745.50 रुपये हो गए हैं. इसी तरह कोलकाता में आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,859 रुपये में मिलेंगे. मुंबई के लोगों को इस बड़े सिलेंडर के लिए अब 1,698.50 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि चेन्नई में इनकी कीमतें अब 1,911 रुपये होंगी.

दो चरणों का हो चुका मतदान

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में ये कटौती ऐसे समय हुई है, जब देश भर में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं. लोकसभा चुनावों की शुरुआत पिछले महीने हुई है और अब तक दो चरणों के मतदान हो चुके हैं. अभी पांच चरणों का मतदान बाकी है. एक जून को अंतिम चरण का मतदान होगा, उसके बाद 4 जून लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आएंगे.

पिछले महीने हुई इतनी कटौती

इससे पहले पिछले महीने भी एलपीजी सिलेंडरों के दाम में कटौती की कई थी. पिछले महीने की पहली तारीख यानी 1 अप्रैल से 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 35 रुपये की कटौती की गई थी. उससे पहले लगातार तीन महीनों से कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही थी.

2 महीने से नहीं बदले इनके भाव

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के मामले में ग्राहकों को मार्च महीने में अखिरी बार तोहफा मिला था. उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस (8 मार्च 2024) के मौके पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती का ऐलान किया था. उससे एक दिन पहले 7 मार्च को भी मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों के मामले में आम लोगों को राहत दी थी. तब कैबिनेट ने पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपये सब्सिडी देने का ऐलान किया था. उसके बाद से 14 किलो वाले सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: साल भर में 250 पर्सेंट तेजी के बाद फिर उछला ये रेलवे स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget