एक्सप्लोरर

Share Market: रिजल्ट से पहले मजबूत संकेत, आज फिर नए रिकॉर्ड बनाएगा शेयर बाजार?

Share Market Pre-Open: इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार में रिकॉर्ड रैली देखने को मिली थी और दोनों प्रमुख सूचकांकों में 3-3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई थी...

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे के दिन घरेलू शेयर बाजार आज मंगलवार को नए रिकॉर्ड बना सकते हैं. एक दिन पहले सोमवार को देखी गई शानदार रैली आज भी जारी रहने की उम्मीद है. बाजार खुलने से पहले के संकेत आज भी सकारात्मक दिख रहे हैं.

गिफ्ट निफ्टी दे रहा मजबूत संकेत

सुबह में गिफ्टी सिटी में निफ्टी का वायदा लगभग 150 अंकों की बढ़त के साथ 23,560 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है. इससे पता चलता है कि आज भी भारतीय बाजार मजबूत शुरुआत करने वाले हैं. हालांकि वास्तव में शुरुआत कैसी रह पाती है, वह इस बात पर निर्भर करेगा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम के शुरुआती रुझान क्या इशारा करते हैं.

बाजार खुलने तक आ जाएंगे रुझान

पिछले दो महीने से देश भर में जारी लोकसभा चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है. मतगणना की शुरुआत सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती से हुई है. अब सुबह 9.15 बजे जब तक बाजार खुलेगा, शुरुआती रुझान सामने आ जाएंगे. अगर शुरुआती रुझान बाजार के अनुमान के हिसाब से रहे तो आज भी बाजार में एक दिन पहले आई शानदार रैली दोहराती दिख सकती है.

सेंसेक्स का नया ऑल टाइम हाई

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने नए रिकॉर्ड बनाए थे. सेंसेक्स शानदार 2,507.47 अंक (3.39 फीसदी) की बढ़त लेकर 76,468.78 अंक पर बंद हुआ था. उससे पहले सेशन के दौरन एक समय सेंसेक्स की बढ़त 26 सौ अंक से भी ज्यादा की हो गई थी और उसने 76,738.89 अंकों का नया शिखर स्तर छू दिया था.

इस स्तर पर बंद हुआ था निफ्टी

इसी तरह एनएसई का निफ्टी इंडेक्स 23,338.70 अंक का नया ऑल टाइम हाई लेवल छूने के बाद अंत में 733.20 अंक यानी 3.25 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ 23,263.90 अंक पर बंद हुआ था. कल के कारोबार में निफ्टी बैंक इंडेक्स जीवन में पहली बार 50 हजार के स्तर को पार करने में कामयाब हुआ था.

मुनाफावसूली का भी दिख सकता है असर

एक्जिट पोल में मोदी सरकार की आसानी से वापसी के संकेत मिलने से बाजार में उत्साह था. अगर परिणाम एक्जिट पोल के अनुरूप सामने आते हैं तो बाजार में अच्छी रैली दिख सकती है. कुछ एनालिस्ट अच्छा रिजल्ट रहने पर निफ्टी के 24 हजार अंक के स्तर को पार करने की उम्मीद कर रहे हैं. हालांकि ऊंचे स्तर पर बाजार में मुनाफावसूली भी दिख सकती है. चुनाव परिणाम के बाद बाजार का फोकस नई सरकार की पहले 100 दिन की नीतियों और अगले महीने आने वाले पूर्ण बजट पर शिफ्ट हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: मई महीने में बढ़ी प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई, 72 मिलियन टन के पार निकला आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: दिल्ली से पटना तक जारी पेट्रोल-डीजल की नई कीमत, जानें अपने शहर का ताजा रेट
दिल्ली से पटना तक जारी पेट्रोल-डीजल की नई कीमत, जानें अपने शहर का ताजा रेट
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget