एक्सप्लोरर

Cargo Traffic: मई महीने में बढ़ी प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई, 72 मिलियन टन के पार निकला आंकड़ा

India Cargo Traffic: इंडियन पोर्ट्स एसोसिएशन भारत के प्रमुख बंदरगाहों का संगठन है, जो हर महीने बंदरगाहों के द्वारा की गई माल ढुलाई के आंकड़े जारी करता है...

पिछले महीने देश के प्रमुख बंदरगाहों पर माल की ढुलाई में अच्छी तेजी देखने को मिली. आंकड़ों के अनुसार, मई महीने के दौरान देश के 12 प्रमुख बंदरगाहों ने मिलकर 72 मिलियन टन से ज्यादा माल की ढुलाई की. ज्यादातर प्रमुख बंदरगाहों ने बीते महीने के दौरान ग्रोथ हासिल की.

इतनी हो गई माल की ढुलाई

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में इंडियन पोर्ट्स एसोसिएशन के आंकड़ों से सोमवार को इसकी जानकारी दी गई. आंकड़ों के अनुसार, मई 2024 में देश के 12 प्रमुख बंदरगाहों ने मिलकर 72.04 मिलियन टन माल की ढुलाई की. यह आंकड़ा साल भर पहले यानी मई 2023 की तुलना में 3.75 फीसदी ज्यादा है. मई 2023 में इन 12 प्रमुख बंदरगाहों ने मिलकर 69.43 मिलियन टन माल की ढुलाई की थी.

सबसे ज्यादा इनका रहा योगदान

प्रमुख बंदरगाहों के संगठन आईपीए के आंकड़ों के अनुसार, बीते महीने 12 प्रमुख बंदरगाहों में से 9 की माल ढुलाई में तेजी आई. माल ढोने में सबसे आगे विशाखापत्तनम बंदरगाह रहा, जिसने अकेले 22.05 फीसदी का योगदान दिया. उसके बाद 9.10 फीसदी योगदान के साथ चेन्नई पोर्ट दूसरे, 7.78 फीसदी के साथ कोच्चि पोर्ट तीसरे और 5.89 फीसदी योगदान के साथ मुंबई पोर्ट चौथे स्थान पर रहा.

भारत के 12 प्रमुख बंदरगाह

भारत के 12 प्रमुख बंदरगाहों में दीनदयाल (कांडला), मुंबई, मोरमुगांव, न्यू मंगलौर, कोच्चि, चेन्नई, एन्नोर (कामराजार), तूतीकोरिन (वी ओ चिदंबरनार), विशाखापत्तनम, पारादीप व कोलकाता (हल्दिया सहित) और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह शामिल हैं.

इन बंदरगाहों की बढ़ी ढुलाई

ग्रोथ के हिसाब से बीते महीने सबसे आगे वी ओ चिदंबरनार पोर्ट रहा, जिसकी माल ढुलाई में सबसे ज्यादा 5.59 फीसदी की तेजी आई. इसी तरह मई 2024 के दौरान पारादीप पोर्ट की कार्गो हैंडलिंग 4.27 फीसदी बढ़ी. दीनदयाल पोर्ट की माल ढुलाई में 3.49 फीसदी, न्यू मंगलौर की माल ढुलाई में 1.87 फीसदी और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के कार्गो ट्रैफिक में 1.78 फीसदी की वृद्धि आई.

बीते महीने सिर्फ 3 बंदरगाहों की माल ढुलाई में गिरावट आई. कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट की माल ढुलाई सबसे ज्यादा 15.70 फीसदी नीचे आई. आईपीए के आंकड़ों के अनुसार, उसके बाद 10.55 फीसदी की गिरावट मोरमुगांव पोर्ट और 3.58 फीसदी की गिरावट कामराजार पोर्ट की माल ढुलाई में आई.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार की वापसी की उम्मीद से इन सरकारी बैंकों के शेयरों ने भरी ऊंची उड़ान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget