एक्सप्लोरर

Ex-Dividend Stocks: अपने पोर्टफोलियो में चेक कर लें ये 30 स्टॉक, इस सप्ताह निवेशकों को करा देंगे कमाई

Share Market Dividend Update: सोमवार 26 जून से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह के दौरान कई बड़े शेयर एक्स-डिविडेंड होने वाले हैं. इनमें टाटा और बजाज के शेयर शामिल हैं...

Share Market News: शेयर बाजार (Share Market) का मौजदा रिजल्ट सीजन डिविडेंड के लिहाज से शानदार साबित हो रहा है. हर सप्ताह दर्जनों कंपनियां एक्स-डिविडेंड (Ex-Dividend Stocks) हो रही हैं और अपने इन्वेस्टर्स को कमाने का मौका दे रही हैं. सोमवार 26 जून से शुरू हो रहा सप्ताह भी इस लिहाज से बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान 30 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं.

डिविडेंड स्टॉक (Dividend Stocks) ऐसे शेयरों को कहते हैं, जो अपने निवेशकों को ठीक-ठाक लाभांश का भुगतान करते हैं. वहीं एक्स-डिविडेंड डेट (Ex-Dividend Date) उस तारीख को कहते हैं, जिसके आधार पर कंपनियां डिविडेंड के लाभार्थी इन्वेस्टर्स तय करती है. अमूमन रिकॉर्ड डेट (Record Date) तक अगर आप किसी शेयर को खरीद लेते हैं तो आप डिविडेंड पाने के हकदार होते हैं. आइए जानते हैं कि इस सप्ताह किन-किन शेयरों से डिविडेंड वाली कमाई करने के मौके मिलने जा रहे हैं...

26 जून (सोमवार)

सप्ताह के पहले दिन टाटा कम्यूनिकेशंस लिमिटेड के शेयर एक्स डिविडेंड हो रहे हैं. यह कंपनी 21 रुपये का अंतिम लाभांश दे रही है. इसके अलावा तापरिया टूल्स के शेयर भी सोमवार को एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं. इसने 77.5 रुपये का अंतिम लाभांश देने का ऐलान किया है.

27 जून (मंगलवार)

मंगलवार को एक्स-डिविडेंड होने वाले शेयरों में अनंत राज, बॉम्बे ऑक्सीजन इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड, सागरसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड, सुप्रीम पेट्रोकेम लिमिटेड, सिलिकॉन रेंटल सॉल्यूशंस लिमिटेड, तंगमयिल ज्वेलरी लिमिटेड और वेलस्पन इंडिया लिमिटेड शामिल हैं. 

29 जून (गुरुवार)

सप्ताह के चौथे दिन एसकेएफ इंडिया लिमिटेड का शेयर एक्स डिविडेंड हो रहा है. यह कंपनी 40 रुपये पति शेयर की दर से डिविडेंड देने जा रही है. इसके लिए 29 जून ही रिकॉर्ड डेट है.

30 जून (शुक्रवार)

सप्ताह के अंतिम दिन एक्स-डिविडेंड होने वालों में कई बड़े नाम हैं. इस दिन एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड, एलुफ्लूराइड लिमिटेड, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैन फिन होम्स लिमिटेड, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा, ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज, हाइटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड, क्वांटल पेपर्स लिमिटेड, महाराष्ट्र स्कूटर्स, नीलकमल लिमिटेड, निप्पॉन लाइफ इंडिया एएमसी, सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन फॉर्जिंग्स, सिनजेनी इंटरनेशनल लिमिटेड, वैभव ग्लोबल लिमिटेड और वेलस्पन एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं. इनके अलावा शुक्रवार के दिन बजाज समूह के कई शेयर बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व लिमिटेड, बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड और बजाज फाइनेंस भी एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: घर बैठे कर सकते हैं अमेरिकी बाजार में ट्रेड, ऐसे खरीदें एप्पल-गूगल के शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget