एक्सप्लोरर

Share Market Closing: हल्की उछाल के साथ बंद हुए Sensex और Nifty, यूएस फेड रिजर्व की बैठक का दिखा असर 

BSE and NSE Closing Wednesday: बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. अमेरिकी फेड रिजर्व की मीटिंग में होने वाले फैसलों के चलते बाजार ने सधी हुई चाल चली.

BSE and NSE Closing Wednesday: शेयर मार्केट बुधवार को हल्की बढ़त के साथ बंद हुए. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों की कटौती की संभावना न होने के चलते आज संभलकर कारोबार हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) 89.64 प्वॉइंट बढ़कर 72,101.69 अंकों पर बंद हुआ. इसमें मंगलवार के मुकाबले 0.12 फीसदी की तेजी आई. उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 21.65 अंक ऊपर जाकर 21,839.10 प्वॉइंट पर बंद हुआ. इसमें भी 0.1 फीसदी का उछाल आया है. बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स फ्लैट रहे. 

ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

बीएसई पर मोटरब्रांड, एलटी फूड्स, प्राज इंडस्ट्रीज, रेनबो और कल्पतरु प्रोजेक्ट्स टॉप गेनर्स रहे. वहीं, टाटा केमिकल्स, आईआईएफएल, एल्जी इक्विपमेंट्स, आईसीआईएल और यूनिकेम लैब के स्टॉक टॉप लूजर्स रहे. एनएसई पर आइशर मोटर्स, मारुती, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड और एसबीआईएन सबसे ज्यादा लाभ में रहे. एनएसई पर टॉप लूजर्स टाटा स्टील, टाटा कंज्यूमर, टाटा मोटर्स, हिंडालको और यूपीएल रहे.

86 स्टॉक्स ने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर छुआ

बुधवार सुबह सेंसेक्स और निफ्टी ने हरे निशान पर मार्केट की शुरुआत की थी. मगर, दिन में काफी हलचल दिखाई दी. लार्जकैप स्टॉक्स ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.05 फीसदी ऊपर बंद हुए और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा गेन रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एसबीआई ने किया. उधर, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा नीचे गए. बीएसई पर मारुती सुजुकी, सीजी पावर, सफायर फूड्स समेत 86 स्टॉक्स ने अपना 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर छुआ जबकि हिन्दुस्तान यूनिलिवर, बाटा इंडिया, जी एंटरटेनमेंट और वेदांत फैशन समेत 79 स्टॉक्स ने इंट्राडे ट्रेड में अपना 52 हफ्तों का निम्नतम स्तर छुआ.

फेड रिजर्व टाल सकता है ब्याज दरों पर फैसला 

जिओजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर के मुताबिक, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में उछाल और ग्लोबल माहौल के चलते भारतीय स्टॉक मार्केट में सुधार हुआ है. एफआईआई और डीआईआई इनफ्लो के चलते भी भारतीय बाजारों पर अच्छा असर पड़ा है. बाजार को पूरी उम्मीद है कि जून में अमेरिकी फेड रिजर्व ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा. इसे आगे के लिए टाला जा सकता है. मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक का प्रदर्शन अभी भी थोड़ा सुस्त रह सकता है.

ये भी पढ़ें 

Income Tax Department: गुड फ्राइडे का लॉन्ग वीकेंड हुआ कैंसिल, शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे ऑफिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Isobutanol in Diesel: पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
Real Estate News: नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी
नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी

वीडियोज

Mumbai On Red Alert | BMC: अंधेरी टू परेल.. BMC के दावे फिर हुए फेल | Monsoon Alert | Breaking News
Sansani | Crime News: बीवी की खूनी लीला का 'मुर्दा गवाह' !
DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget