एक्सप्लोरर

Share Market Closing 24 November: बिखर गए आईटी स्टॉक, दूसरे दिन भी रहा बाजार पर प्रेशर, गिरकर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Share Market Closing Today: सप्ताह के अंतिम दिन आईटी शेयरों की बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा. बाजार गुरुवार को भी लाल निशान में रहा था...

Share Market Closing on 24 November: घरेलू शेयर बाजार में आज शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन दबाव बना रहा. आईटी शेयरों में तेज गिरावट के चलते सप्ताह के अंतिम दिन दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी को नुकसान उठाना पड़ गया.

कल से बना हुआ है दबाव

घरेलू बाजार के ऊपर कल से ही दबाव बना हुआ था. गुरुवार को बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली थी. गुरुवार को सेंसेक्स मामूली नुकसान के साथ 66,017.81 अंक पर बंद हुआ था. उसकी तुलना में आज कारोबार की शुरुआत नुकसान के साथ 66 हजार अंक के पास से हुई. पूरे दिन सेंसेक्स नुकसान में रहा. अंत में 47.77 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 65,970.04 अंक पर बंद हुआ.

इतने नुकसान में निफ्टी

निफ्टी एक दिन पहले 19,802 अंक पर रहा था. नुकसान में कारोबार की शुरुआत करने और पूरे दिन रेड जोन में रहने के बाद निफ्टी आज शुक्रवार को 7.30 अंक यानी 0.037 फीसदी लुढ़ककर 19,794.70 अंक पर बंद हुआ.

आईटी शेयरों की रैली पर ब्रेक

उससे पहले बाजार में लगातार दो दिनों की तेजी देखने को मिली थी. दरअसल आईटी शेयरों में करीब एक सप्ताह से चली आ रही रैली से बाजार को सपोर्ट मिल रहा था. आज आईटी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. बाजार में आई गिरावट का सबसे प्रमुख कारण इसे ही माना जा रहा है.

ऐसा रहा बड़े शेयरों का हाल

सेंसेक्स पर देखें तो आईटी कंपनियों के शेयरों ने सबसे ज्यादा नुकसान उठाया. एचसीएल टेक को सबसे ज्यादा 1.55 फीसदी का नुकसान हुआ. टीसीएस और विप्रो भी करीब डेढ़-डेढ़ फीसदी के घाटे में रहे. टेक महिंद्रा और इंफोसिस को करीब 1-1 फीसदी का नुकसान हुआ. नेस्ले इंडिया और टाटा मोटर्स जैसे कुछ अन्य बड़े शेयर भी घाटे में रहे.

बैंकिंग शेयरों को हुआ फायदा

कई दिनों से बिकवाली का शिकार हो रहे बैंकिंग शेयरों ने आज बाजार को राहत दी. एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा करीब 1 फीसदी के फायदे में रहा. एचडीएफसी बैंक को 0.68 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक को 0.66 फीसदी का फायदा हुआ. एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर भी फायदे में रहे.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें: सबसे तेज बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था भी है भारत, कुल जीडीपी में जल्द होगा 20 फीसदी योगदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget