एक्सप्लोरर

Share Market Closing 22 May: TECHM, Wipro, TCS समेत सारे आईटी स्टॉक्स मजबूत, ग्रीन जोन में लौटा घरेलू बाजार

Share Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार पिछले सप्ताह गिरावट में रहे थे. बीते सप्ताह के दौरान दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों को नुकसान उठाना पड़ा था...

Share Market Closing on 22 May: आईटी कंपनियों (IT Stocks) के अच्छे प्रदर्शन के दम पर घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने सप्ताह की अच्छी शुरुआत की. पिछले सप्ताह घाटे में रहने के बाद दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में सोमवार को मजबूती दर्ज की गई.

इतना चढ़ा सेंसेक्स

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 234 अंक यानी 0.38 फीसदी मजबूत होकर 61,963.68 अंक पर बंद हुआ. इसने आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ 61,579.78 अंक पर की थी. यही सेंसेक्स के लिए आज का सबसे निचला स्तर पर भी रह गया. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 62 हजार अंक के पार निकलने में भी सफल रहा. इससे पहले पिछले सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 298.22 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट आई थी और यह 61,729.68 अंक पर बंद हुआ था.

निफ्टी को इतना लाभ

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100.55 अंक यानी 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 18,303.95 अंक पर बंद हुआ. पिछले सप्ताह निफ्टी में 111.4 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट आई थी और यह 18,203.40 अंक पर बंद हुआ था. आज के कारोबार में एक समय यह 18,335 अंक के पार निकलने में कामयाब रहा.

आईटी कंपनियों का सहारा

घरेलू बाजार की तेजी में आज सबसे बड़ा योगदान आईटी कंपनियों का रहा. बीएसई सेंसेक्स सूचकांक की आज की टॉप-5 परफॉर्मर कंपनियां इसी सेक्टर की रहीं. सबसे ज्यादा 3.13 फीसदी की तेजी टेक महिंद्रा में आई. वहीं विप्रो में 2.59 फीसदी, इंफोसिस में 2.16 फीसदी, टीसीएस में 2.12 फीसदी और एचसीएल टेक में 1.73 फीसदी की तेजी रही. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 11 को नुकसान उठाना पड़ा, जबकि 19 कंपनियों के शेयर मजबूत होकर बंद हुए.

रुपये ने डाला दबाव

हालांकि बाजार की तेजी पर कुछ अन्य फैक्टर्स ने लगाम लगाई. भारतीय मुद्रा रुपये में आज लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई. डॉलर के कमजोर होने के बाद रुपये में यह गिरावट आई है. इसने घरेलू बाजार पर नकारात्मक असर डाला. रुपया आज 16 पैसे गिरकर डॉलर के मुकाबले 82.82 पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: मिनी नोटबंदी की कीमत! ATMs से कितना बढ़ेगा बैंकों का सिरदर्द?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget