एक्सप्लोरर

Share Market Closing: डिफेंस स्टॉक ने उठाया शेयर बाजार, स्पेशल कारोबार में आई इतनी तेजी

Share Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार आज शनिवार के दिन स्पेशल सेशन के लिए खुला था. कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स आज 74 हजार अंक के पार निकल गया था...

Share Market Closing 18 May: घरेलू शेयर बाजार में आज शनिवार के दिन हुआ स्पेशल कारोबार अच्छा साबित हुआ. इस स्पेशल कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी फायदे में रहे. इस खास कारोबार को डिफेंस शेयरों ने खास तौर पर यादगार बना दिया, जिनमें से कइयों पर आज अपर सर्किट लगा.

इतना फायदे में रहा सेंसेक्स

सुबह से फायदे में कारोबार की शुरुआत करने के बाद दोनों प्रमुख सूचकांक पूरे दिन ग्रीन जोन में बने रहे. दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 88.91 अंक (0.12 फीसदी) की बढ़त लेकर 74,005.94 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स ने आज कारोबार की शुरुआत ही 74 हजार अंक के पार की थी. आज के कारोबार में बाजार का हाई लेवल 74,162.76 अंक का रहा, जबकि निचला स्तर 73,920.63 अंक का रहा.

सीमित दायरे में कारोबार

निफ्टी50 इंडेक्स स्पेशल कारोबार के दौरान 22,345.65 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद अंतत: 98.15 अंक यानी 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 22,502 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान इसने 22,506 अंक के उच्च स्तर को छुआ. इससे पता चलता है कि बाजार के लिए आज के दिन का स्पेशल कारोबार सीमित दायरे वाला साबित हुआ.

दो सेशन में हुआ खास कारोबार

घरेलू शेयर बाजार आम तौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं, लेकिन इस बार शनिवार को भी बाजार में कारोबार हुआ. यह इस साल तीसरा ऐसा मौका है, जब शनिवार के दिन भी बाजार खुला. आज का कारोबार डिजास्टर रिकवरी साइट के जरिए हुआ. डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग दो स्पेशल सेशन में हुई. पहला सेशन 9 बजकर 15 मिनट से 10 बजे तक चला. उसके बाद बाजार 11 बजकर 30 मिनट पर फिर से दूसरे सेशन के लिए खुला और 12 बजकर 30 मिनट पर बंद हुआ.

इन डिफेंस स्टॉक पर अपर सर्किट

आज का कारोबार डिफेंस सेक्टर के शेयरों के लिए यादगार बन गया. आज के कारोबार में डिफेंस सेक्टर के कई शेयरों में 5-5 फीसदी की तेजी आई. जिन डिफेंस शेयरों पर आज के कारोबार में अपर सर्किट लगा, उनमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत डायनेमिक्स, डेटा पैटर्न्स इंडिया, कोचिन शिपयार्ड और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स शामिल हैं. आज के स्पेशल सेशन के कारोबार के लिए सभी सिक्योरिटीज के ऊपर 5 पर्सेंट की लिमिट लगाई गई थी. यानी आज के कारोबार में किसी भी शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी या गिरावट नहीं आ सकती थी.

ये भी पढ़ें: एनएसई के निफ्टी50 इंडेक्स में शेयरों की एंट्री, इस फॉर्मूले से तय होती है जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget