एक्सप्लोरर

Nifty50 Index: एनएसई के निफ्टी50 इंडेक्स में शेयरों की एंट्री, इस फॉर्मूले से तय होती है जगह

Nifty50 Shuffle: एनएसई के सबसे प्रमुख इंडेक्स निफ्टी50 में साल में दो बार बदलाव किया जाता है. पहला बदलाव मार्च में होता है, जबकि दूसरा बदलाव सितंबर महीने में किया जाता है...

प्रमुख शेयर बाजार एनएसई के निफ्टी50 इंडेक्स में अगले चार महीने में बदलाव होने वाला है. इस बदलाव में कई कंपनियों को फायदा हो सकता है और उन्हें देश के सबसे प्रमुख स्टॉक इंडेक्स में से एक एनएसई निफ्टी50 में जगह मिल सकती है.

इन दो शेयरों को फायदा

ब्रोकरेज फर्म नुवामा की मानें तो सितंबर के अंत तक इंडेक्स में होने वाले बदलाव में कई शेयर फायदे में रहने वाले हैं. उदाहरण के लिए- टाटा समूह के एक और शेयर ट्रेंट को एनएसई के मेन इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है. नुवामा के अनुसार, आगामी बदलाव में ट्रेंट के अलावा सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को एनएसई निफ्टी50 में जगह मिल सकती है.

इन दो शेयरों को नुकसान

नुवामा की मानें तो सितंबर में होने जा रहे बदलाव में कुछ शेयरों को निफ्टी50 इंडेक्स से बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है. उन शेयरों में एलटीआई माइंडट्री और डिविस लैबोरेटरीज के नाम शामिल हैं. ब्रोकरेज फर्म के अनुमान के अनुसार, अगले बदलाव में एलटीआई माइंडट्री और डिविस लैबोरेटरीज की जगह पर निफ्टी50 इंडेक्स में टाटा संस के द्वारा प्रमोटेड ट्रेंट और सरकारी कंपनी बीईएल को जगह दी जा सकती है.

इस तरह से होते हैं बदलाव

आपको बता दें कि एनएसई के प्रमुख सूचकांक निफ्टी50 में साल में दो बार बदलाव किए जाते हैं. हर छह महीने पर होने वाले ये बदलाव पहले मार्च में और उसके बाद सितंबर में होते हैं. दोनों बदलावों में बीते छह महीने के दौरान स्टॉक के परफॉर्मेंस के हिसाब से उनकी जगह तय की जाती है. बेहतर प्रदर्शन करने वाले बाहर के शेयरों को इंडेक्स में जगह मिलने की संभावना रहती है, जबकि बेहतर परफॉर्म करने में असफल रहे इंडेक्स में शामिल शेयरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है.

ट्रेंट और बीईएल बने मल्टीबैगर

इस बार भी बदलाव का फॉर्मूला कोई अलग नहीं रहने वाला है. जिन दो शेयरों को इंडेक्स में जगह मिलने की बात नुवामा के द्वारा की जा रही है, उन दोनों का प्रदर्शन हालिया समय में शानदार रहा है. पिछले एक साल में ट्रेंट के स्टॉक में 208 फीसदी की तेजी आई है, जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 129 फीसदी उछला है. वहीं दूसरी ओर इंडेक्स में शामिल एलटीआई माइंडट्री में महज 0.5 फीसदी की और डिविस लैब के शेयरों में 19.6 फीसदी की तेजी आई है.

ये भी पढ़ें: रिलायंस कैपिटल मामले में हिंदुजा ग्रुप को झटका, 27 मई तक करना होगा पूरा भुगतान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget