एक्सप्लोरर

Sensex की टॉप-9 कंपनियों को हफ्ते भर में हुआ 2.48 लाख करोड़ का नुकसान, जानें कौन-कौन सी कंपनी है लिस्ट में शामिल?

Market Capitalization india: सेंसेक्स (BSE Sensex) की 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है. इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को हुआ.

Stock Market: शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स (BSE Sensex) की 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स की टॉप-9 कंपनियों का मार्केट कैप (Market Cap) 2,48,542.3 करोड़ रुपये फिसल गया है. इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को हुआ है. इसके अलावा HDFC के मार्केट कैप में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स की बात करें तो हफ्ते भर में सेंसेक्स 1,514.69 अंक या 2.49 फीसदी फिसल गया है. वहीं, इस दौरान ICICI Bank के मार्केट कैप में बढ़त देखने को मिली है. 

इन कंपनियों का सबसे ज्यादा गिरा मार्केट कैप-

  • समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 56,741.2 करोड़ रुपये घटकर 16,09,686.75 करोड़ रुपये पर आ गया.
  • इसके अलावा HDFC Bank के बाजार मूल्यांकन में 54,843.3 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 8,76,528.42 करोड़ रुपये पर आ गया.
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की बाजार हैसियत 37,452.9 करोड़ रुपये घटकर 12,57,233.58 करोड़ रुपये रह गई.

इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक को भी हुआ नुकसान
इसके अलावा इंफोसिस (Infosys) के मार्केट कैप 27,678.78 करोड़ रुपये घटकर 7,01,731.59 करोड़ रुपये रहा. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak mahindra Bank) का 27,545.09 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,03,013 करोड़ रुपये पर आ गया. 

इन कंपनियों को भी हुआ नुकसान
बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के बाजार पूंजीकरण में 18,774.8 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,46,801.66 करोड़ रुपये पर आ गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 14,356 करोड़ रुपये घटकर 5,62,480.40 करोड़ रुपये रह गई. HDFC का मूल्यांकन 10,659.37 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,14,217.69 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का 490.86 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,48,372.48 करोड़ रुपये रह गया.
       
ICICI Bank का बढ़ा मार्केट कैप
इसके अलावा इस हफ्ते सिर्फ एक कंपनी के मार्केट कैप में इजाफा देखने को मिला था. ICICI Bank का मार्केट कैप 30,010.44 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,507.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था. इसके इलावा टॉप 10 कंपनियों में पहले स्थान पर आरआईएल रही थी. 

टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट
रिलायंस के अलावा क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा. 

यह भी पढ़ें: 
त्योहारी सीजन में हर दिन करें 4,000 रुपये की कमाई, सरकार भी करेगी मदद, जानें क्या है तरीका?

Bank Holidays List: नवंबर में पूरे 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget