एक्सप्लोरर

Sensex की टॉप-7 कंपनियों का गिरा मार्केट कैप, RIL, TCS समेत कई दिग्गज कंपनियां लिस्ट में शामिल

Sensex Market Cap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स की टॉप-7 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है.

Sensex Market Cap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स की टॉप-7 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है. टॉप-10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 1,32,535.79 करोड़ रुपये फिसल गया है. इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को रहा है. कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,108.25 अंक या 1.86 फीसदी फिसला है.

किन कंपनियों के मार्केट कैप में आई गिरावट?
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), इन्फोसिस (Infosys), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और एचडीएफसी (HDFC) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई है. वहीं, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और अडाणी ग्रीन एनर्जी फायदे में रही है. 

पिछले हफ्ते अडानी टॉप-10 कंपनियों में हुई शामिल
आपको बता दें अडाणी ग्रीन एनर्जी पिछले सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में शामिल हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 43,491.37 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 17,26,714.05 करोड़ रुपये पर आ गया. इसके अलावा इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 27,953.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,35,611.35 करोड़ रुपये रहा.

कितना लुढ़का HDFC का एमकैप?
HDFC Bank की बाजार हैसियत 27,866.34 करोड़ रुपये घटकर 8,12,338.57 करोड़ रुपये और HDFC की 14,631.11 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,31,028.49 करोड़ रुपये रह गई.

TCS को हुआ 9,348 करोड़ का नुकसान
TCS की बाजार हैसियत 9,348.88 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 13,39,688.48 करोड़ रुपये पर आ गई. इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 7,119.26 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,05,737.77 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का 2,125.05 करोड़ रुपये टूटकर 4,43,685.79 करोड़ रुपये रह गया.

अडानी ग्रीन का मार्केट कैप बढ़ा
इस रुख के उलट लिस्ट में शामिल हुई नई कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी का मार्केट कैप 84,581.99 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,48,050.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

ICICI Bank का बढ़ा मार्केट कैप
ICICI Bank का एमकैप 5,559.02 करोड़ रुपये बढ़कर 5,29,739.59 करोड़ रुपये और SBI का 1,249.45 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,61,848.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

टॉप-10 में शामिल रहीं ये कंपनियां
इसके अलावा टॉप-10 कंपनियों की बात करें तो इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही है. उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, अडाणी ग्रीन, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी का स्थान रहा.

गुरुवार और शुक्रवार को बाजार में नहीं हुआ कारोबार
आपको बता दें स्टॉक मार्केट में बृहस्पतिवार को महावारी जयंती और डॉ बाबासाहेब अम्बेडर जयंती पर कारोबार नहीं हुआ था. शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर बाजारों में अवकाश रहा था.

यह भी पढ़ें:
Aadhaar Card को अपने क्षेत्रीय भाषा में भी कर सकते हैं अपडेट, जानें आसान तरीका

5 फीसदी की कर स्लैब को हटा सकती है GST परिषद, कुछ उत्पादों के लिए नई दरें संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में खूब बन रहे अरबपति, बीते 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या
देश में खूब बन रहे अरबपति, बीते 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या
GDP Growth: कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार
कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार
बिना ऑफिस और दुकान के शुरू करें अपना बिजनेस, होगी शानदार कमाई
बिना ऑफिस और दुकान के शुरू करें अपना बिजनेस, होगी शानदार कमाई
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget